CG News: चमोली सुरंग हादसे में छत्तीसगढ़ के 4 मजदूरों की मौत, CM साय ने किया मुआवजे का ऐलान

CG News: चमोली सुरंग हादसे में छत्तीसगढ़ के 4 मजदूरों की मौत, CM साय ने किया मुआवजे का ऐलान

CG News: चमोली सुरंग हादसे में छत्तीसगढ़ के 4 मजदूरों की मौत, CM साय ने किया मुआवजे का ऐलान

CG News: उत्तराखंड के चमोली जिले में निर्माणाधीन सुरंग में हुए हादसे ने छत्तीसगढ़ के कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है. हादसे में छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के चार मजदूरों की मौत हुई है. घटना की जानकारी सामने आने के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है.

कुलगाम में मजदूरों की हत्या पर सीएम साय का बड़ा कदम, परिजनों को 20 लाख की  मदद; अंतिम संस्कार के लिए JK जाएंगे अधिकारी - chhattisgarh cm announces 20  lakh aid for kulgam attack victims

मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख की मदद

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है. इसके साथ ही कोंडागांव जिले के दो घायल मजदूरों को 50-50 हजार रुपए की सहायता देने का ऐलान किया गया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि दुख की इस घड़ी में सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है, हादसे में कोंडागांव के ग्राम धनसुली के दो मजदूर, मदनार का एक मजदूर और दहीकोंगा का एक मजदूर शामिल है. हादसे में जिले के दो अन्य मजदूर घायल हुए हैं. चारों मृत मजदूरों के पार्थिव शरीर कोंडागांव लाए गए, जहां परिवार और ग्रामीणों की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार किया गया. घटना के बाद गांवों में शोक का माहौल है.

चमोली हादसे में छत्तीसगढ़ के 4 मजदूरों की मौत पर सीएम ने जताया दुख, 5-5

13 अगस्त को हुआ था हादसा

जानकारी के मुताबिक, 13 अगस्त 2026 को चमोली के पीपलकोटी में THDC की विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग में अचानक पानी और मलबा घुस गया था. हादसे के वक्त सुरंग के अंदर 22 मजदूर मौजूद थे. घटना के बाद बचाव दल ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सामने आई जानकारी के अनुसार, हादसे में कुल 10 मजदूरों की मौत हुई है. इनमें छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के चार मजदूर भी शामिल हैं. मुख्यमंत्री साय ने दिवंगत मजदूरों की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवारों को इस कठिन समय में हिम्मत देने की प्रार्थना की है.

यह भी पढ़ें : CG News: UPSC Civil Services Mains 2026 शुरू, रायपुर में परीक्षा को लेकर प्रशासन ने किए खास इंतजाम

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें