Rewa News: रीवा–भोपाल रेवांचल एक्सप्रेस लूटकांड: दोस्ती के नाम पर नशीली साजिश, GRP ने आरोपी को दबोचा
Rewa News: रीवा से भोपाल जाने वाली रेवांचल एक्सप्रेस में एक यात्री को दोस्ती का झांसा देकर नशीली साजिश का शिकार बना लिया गया। आरोपी ने युवक को कोल्ड ड्रिंक में नशीली गोलियां मिलाकर बेहोश कर दिया और फिर उसके साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया।
कोल्ड ड्रिंक में मिलाई नशीली गोलियां
घटना 31 मार्च की बताई जा रही है। मैहर जिले के ताला निवासी पियूष तिवारी ट्रेन से रानी कमलापति स्टेशन जा रहे थे, तभी रीवा स्टेशन पर उनकी मुलाकात आरोपी से हुई। सफर के दौरान आरोपी ने पहले खुद कोल्ड ड्रिंक पीकर भरोसा जीता और बाद में उसी में नींद की गोलियां मिलाकर युवक को पिला दीं।
बेहोश होते ही की गई लूट
कोल्ड ड्रिंक पीते ही पीड़ित गहरी नींद में चला गया। इसके बाद आरोपी ने उसकी जेब से 10 हजार रुपए, मोबाइल फोन और सोने की अंगूठी चोरी कर ली। वारदात के बाद वह सतना स्टेशन पर उतरकर फरार हो गया, पीड़ित की शिकायत के बाद जीआरपी रीवा और सतना की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की। रेलवे स्टेशनों के CCTV फुटेज में आरोपी की पहचान हुई, जिसके बाद सीसीटीएनएस के जरिए उसकी पहचान शत्रुघ्न साहनी उर्फ जितेंद्र के रूप में की गई।
आरोपी की गिरफ्तारी और खुलासे
पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 6 हजार रुपए बरामद किए गए हैं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि सोने की अंगूठी जुए में हार गया, जबकि मोबाइल डर के कारण गंगा नदी में फेंक दिया।
पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया
जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ बनारस, मिर्जापुर, नैनी और कानपुर में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस उससे अन्य वारदातों को लेकर भी पूछताछ कर रही है।
यह भी पढ़ें : MP News: मऊगंज में विकास कार्यों के नाम पर कथित वित्तीय अनियमितता का मामला, ग्रामीणों ने उठाए गंभीर सवाल
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
