CG News: छत्तीसगढ़ में बनेगा AI मिशन, 500 करोड़ रुपये से बदलेगी डिजिटल तस्वीर

CG News: छत्तीसगढ़ में बनेगा AI मिशन, 500 करोड़ रुपये से बदलेगी डिजिटल तस्वीर

CG News: छत्तीसगढ़ में बनेगा AI मिशन, 500 करोड़ रुपये से बदलेगी डिजिटल तस्वीर

CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मिशन को मंजूरी दी गई है. यह मिशन भारत सरकार के IndiaAI Mission की तर्ज पर तैयार किया जाएगा. इसका उद्देश्य राज्य में सुशासन, नई तकनीक और डिजिटल विकास को बढ़ावा देना है.

Cabinet Decision

5 साल में खर्च होंगे 500 करोड़

छत्तीसगढ़ AI मिशन को अगले 5 वर्षों के लिए लागू किया जाएगा. इस योजना पर करीब 500 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. सरकार का लक्ष्य है कि AI तकनीक के इस्तेमाल से प्रशासनिक कामों को आसान बनाया जाए और राज्य को भविष्य के लिए तैयार डिजिटल राज्य के रूप में विकसित किया जाए, मिशन के तहत राज्य में 100 AI डेटा लैब स्थापित की जाएंगी और 5 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाए जाएंगे. इसके साथ ही 300 से ज्यादा AI स्टार्टअप्स को सहायता दी जाएगी. सरकार AI आधारित 50 से अधिक सेवाएं विकसित करने की योजना पर भी काम करेगी.

छात्रों और कर्मचारियों को मिलेगी ट्रेनिंग

AI मिशन के तहत 6 लाख विद्यार्थियों और 1.5 लाख सरकारी कर्मचारियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रशिक्षण दिया जाएगा. इससे युवाओं में नई तकनीकी क्षमता विकसित होगी और सरकारी सेवाओं को ज्यादा तेज, प्रभावी और पारदर्शी बनाने में मदद मिलेगी, केंद्र सरकार ने मार्च 2024 में IndiaAI Mission को मंजूरी दी थी, जिसके लिए 10 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का बजट तय किया गया है. इसी दिशा में छत्तीसगढ़ AI Mission राज्य में नवाचार, स्टार्टअप विकास और डिजिटल अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की ओर एक बड़ा कदम माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें : CG News: CG के खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, 6 साल बाद जारी हुई उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सूची

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें