CG News: CG के खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, 6 साल बाद जारी हुई उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सूची
CG News: छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों का लंबे समय से चल रहा इंतजार अब खत्म हो गया है. राज्य सरकार ने वर्ष 2018-19 और 2019-20 के लिए 156 खिलाड़ियों को उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित करते हुए सूची जारी कर दी है. चयनित खिलाड़ी 20 अलग-अलग खेलों से जुड़े हुए हैं, जिससे प्रदेश के खेल जगत में खुशी का माहौल है.

783 आवेदनों में से हुआ चयन
उत्कृष्ट खिलाड़ी बनने की प्रक्रिया लंबे समय से लंबित थी. खेल विभाग को दोनों वर्षों के लिए कुल 783 आवेदन मिले थे, जिनमें 2018-19 के 344 और 2019-20 के 439 आवेदन शामिल थे. जांच के बाद 651 आवेदन योग्य पाए गए, जिसके बाद उच्चस्तरीय समिति ने अंतिम रूप से 156 खिलाड़ियों का चयन किया, उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित होने के बाद अब चयनित खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी के अवसर बढ़ जाएंगे. राज्य सरकार के सभी विभागों में उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए 2 प्रतिशत पद आरक्षित हैं. सूची जारी नहीं होने के कारण लंबे समय से इन पदों पर नियुक्तियां प्रभावित हो रही थीं, लेकिन अब प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी.
20 खेलों के खिलाड़ियों को मिली पहचान
इस सूची में आर्चरी, बैडमिंटन, हॉकी, कराते, फेंसिंग, बास्केटबॉल, हैंडबॉल, नेटबॉल, वुशू, सॉफ्ट टेनिस, पैरा एथलेटिक्स, पैरा स्वीमिंग, कयाकिंग-कैनोइंग और अन्य खेलों के खिलाड़ी शामिल हैं. राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करने वाले इन खिलाड़ियों को अब सरकारी मान्यता मिलेगी, उत्कृष्ट खिलाड़ी का दर्जा मिलने से खिलाड़ियों को आर्थिक और रोजगार से जुड़ी नई संभावनाएं मिलेंगी. लंबे इंतजार के बाद जारी हुई इस सूची से खिलाड़ियों को राहत मिली है और प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए भी यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.
यह भी पढ़ें : CG News: बिलासपुर जेल में अनोखी पहल, जेल DG हिमांशु गुप्ता ने ली कैदियों की अंग्रेजी क्लास
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
