CG News: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के बाद अलर्ट, मुख्यमंत्री साय ने राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
CG News: छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बाद बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में बने जलभराव के हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रशासन को राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि किसी भी प्रभावित परिवार तक सहायता पहुंचाने में देरी नहीं होनी चाहिए, और सभी जरूरतमंद लोगों को समय पर राहत उपलब्ध कराई जाए.
राहत सामग्री और जरूरी सुविधाएं तुरंत पहुंचाने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में भोजन, स्वच्छ पेयजल, दवाइयां, चिकित्सा सुविधा और अन्य आवश्यक राहत सामग्री तत्काल उपलब्ध कराई जाए. साथ ही जलभराव वाले इलाकों में तेजी से जलनिकासी की व्यवस्था की जाए, ताकि लोगों को जल्द राहत मिल सके, मुख्यमंत्री ने क्षतिग्रस्त सड़कों की शीघ्र मरम्मत, आवागमन बहाल करने और बिजली, पानी जैसी आवश्यक सेवाओं को जल्द सामान्य करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि राहत कार्यों में सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग किया जाए, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े.
स्थिति पर सरकार की लगातार नजर
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राज्य सरकार पूरे घटनाक्रम की लगातार निगरानी कर रही है. जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त संसाधन और सहायता भी तुरंत उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि राहत और बचाव कार्य बिना किसी रुकावट के जारी रह सकें, मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशवासियों की सुरक्षा और हर प्रभावित परिवार तक समय पर राहत पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ प्रभावित नागरिकों के साथ खड़ी है, और जनजीवन को जल्द सामान्य बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं.
यह भी पढ़ें : CG News: अविश्वास प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री साय का जवाब, विकास और जनविश्वास का रखा रिपोर्ट कार्ड
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
