CG News: निवेश के लिए छत्तीसगढ़ बना भरोसेमंद राज्य, नियमों में आसानी और संस्थागत व्यवस्था में देशभर में अव्वल

CG News: निवेश के लिए छत्तीसगढ़ बना भरोसेमंद राज्य, नियमों में आसानी और संस्थागत व्यवस्था में देशभर में अव्वल

CG News: निवेश के लिए छत्तीसगढ़ बना भरोसेमंद राज्य, नियमों में आसानी और संस्थागत व्यवस्था में देशभर में अव्वल

CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ ने निवेश के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान बनाई है. हाल ही में जारी एक राष्ट्रीय निवेश मूल्यांकन रिपोर्ट में राज्य ने कारोबार शुरू करने की सरल प्रक्रिया और मजबूत प्रशासनिक व्यवस्था के मामले में देश के बड़े राज्यों में पहला स्थान हासिल किया है. इसके साथ ही पर्यावरणीय तैयारी और संसाधनों की उपलब्धता जैसे महत्वपूर्ण मानकों में भी राज्य का प्रदर्शन शीर्ष राज्यों में शामिल रहा है.

सीएम साय ने लॉन्च किया सिंगल विंडो सिस्टम 2.0, 1.23 लाख करोड़ के निवेश, 20 हजार रोजगार की सौगात

कारोबार शुरू करना हुआ आसान

रिपोर्ट के अनुसार, छत्तीसगढ़ में उद्योग स्थापित करने की प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक सरल और तेज हुई है. विभिन्न विभागों से मंजूरी, बिजली और पानी की सुविधा, निर्माण अनुमति और अन्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं को आसान बनाया गया है. इससे निवेशकों का समय और लागत दोनों कम हो रहे हैं, और उद्योगों को बेहतर कारोबारी माहौल मिल रहा है, राज्य ने प्रशासनिक पारदर्शिता, नीतिगत स्थिरता और शिकायतों के त्वरित समाधान के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है. सरकार का दावा है कि उद्योगों को स्पष्ट नीतियां, तेज निर्णय प्रक्रिया और बेहतर संस्थागत सहयोग मिलने से निवेशकों का विश्वास लगातार मजबूत हुआ है, पिछले करीब डेढ़ से दो वर्षों के दौरान छत्तीसगढ़ को लगभग आठ लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं. इनमें सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा सेंटर, टेक्सटाइल, फार्मास्युटिकल्स और एग्रो प्रोसेसिंग जैसे आधुनिक उद्योग शामिल हैं. इन परियोजनाओं के शुरू होने से प्रदेश में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर बनने की उम्मीद है.

सीएम साय ने लॉन्च किया सिंगल विंडो सिस्टम 2.0, 1.23 लाख करोड़ के निवेश, 20 हजार रोजगार की सौगात

एआई और डिजिटल उद्योगों पर सरकार का फोकस

राज्य सरकार नई तकनीक आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दे रही है. नवा रायपुर में एआई डेटा सेंटर पार्क और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी परियोजनाओं पर तेजी से काम किया जा रहा है. सरकार का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को भविष्य की डिजिटल अर्थव्यवस्था और हाईटेक उद्योगों का प्रमुख केंद्र बनाना है, सरकार ने उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए नई औद्योगिक नीति, कारोबार को आसान बनाने वाले सुधार और नियामकीय प्रक्रियाओं को सरल बनाने जैसे कई कदम उठाए हैं. इन सुधारों का असर अब राष्ट्रीय स्तर पर दिखाई देने लगा है, जिससे राज्य की औद्योगिक छवि मजबूत हुई है.

मुख्यमंत्री ने जताया भरोसा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि निवेश और उद्योग के क्षेत्र में मिली यह उपलब्धि राज्य की पारदर्शी कार्यप्रणाली और सुशासन आधारित नीतियों का परिणाम है. उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल निवेश लाना नहीं, बल्कि रोजगार सृजन, औद्योगिक विकास और समावेशी आर्थिक प्रगति को नई गति देना है. साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ देश के सबसे भरोसेमंद निवेश केंद्रों में अपनी स्थिति और मजबूत करेगा.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के बाद अलर्ट, मुख्यमंत्री साय ने राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें