CG News: CG कर्मचारी चयन मंडल का 2027 परीक्षा कैलेंडर जारी, TET-SET समेत भर्ती परीक्षाओं की तारीख तय

CG News: CG कर्मचारी चयन मंडल का 2027 परीक्षा कैलेंडर जारी, TET-SET समेत भर्ती परीक्षाओं की तारीख तय

CG News: CG कर्मचारी चयन मंडल का 2027 परीक्षा कैलेंडर जारी, TET-SET समेत भर्ती परीक्षाओं की तारीख तय

CG News: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल, जिसे पहले व्यापम के नाम से जाना जाता था, ने साल 2027 के लिए वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है. इसमें भर्ती परीक्षाओं के साथ विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं, TET और SET की संभावित तारीखें शामिल हैं. प्रवेश परीक्षाओं का शेड्यूल पहले से जारी होने से अलग-अलग पाठ्यक्रमों में दाखिले की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई की योजना बनाने में मदद मिलेगी.

प्रवेश परीक्षाओं की तारीखें भी तय

कर्मचारी चयन मंडल ने UPSC की तर्ज पर वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी करने की व्यवस्था शुरू की है. कर्मचारी चयन मंडल के रूप में नाम बदलने के बाद यह पहला वार्षिक कैलेंडर है. शेड्यूल के अनुसार मंडल विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती के अलावा कई प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन भी करेगा, जिससे अभ्यर्थियों को परीक्षा की तैयारी के लिए पहले से समय मिल सकेगा.

CGSSB Calendar

तीन दिन आकस्मिक परीक्षाओं के लिए रिजर्व

कैलेंडर में तीन तारीखें आकस्मिक परीक्षाओं के लिए सुरक्षित रखी गई हैं. इनमें 19 सितंबर, 28 नवंबर और 19 दिसंबर शामिल हैं. वार्षिक कार्यक्रम जारी होने के बाद किसी विभाग की ओर से अचानक परीक्षा आयोजित करने का प्रस्ताव मिलने पर इन आरक्षित तारीखों का इस्तेमाल किया जा सकेगा. विस्तृत कैलेंडर मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है.

TET और SET की तारीख घोषित

कैलेंडर के अनुसार 2027 में TET परीक्षा 26 सितंबर को और SET परीक्षा 3 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी. इसके अलावा 2 मई को PPT और Pre B.Ed, 9 मई को PET और Pre M.Sc Nursing, 23 मई को PPHT और Pre Post Basic Nursing, 30 मई को Pre D.El.Ed, 6 जून को Pre MCA और Pre B.Sc Nursing तथा 13 जून को PAT और PVPT परीक्षा प्रस्तावित है.

जानिए किस महीने कौन सी परीक्षा

10 जनवरी को समूह 2 उपसमूह 2, 14 मार्च को समूह 1, 4 अप्रैल को समूह 6 उपसमूह 2 और 18 अप्रैल को समूह 3 उपसमूह 3 की परीक्षा होगी. 11 जुलाई को समूह 2 उपसमूह 3, 25 जुलाई को समूह 5, 29 अगस्त को समूह 6 उपसमूह 1, 17 अक्टूबर को समूह 2 उपसमूह 1, 21 नवंबर को समूह 7 और 12 दिसंबर को समूह 4 की परीक्षा प्रस्तावित है. अभ्यर्थियों को परीक्षा से संबंधित अंतिम निर्देशों और बदलावों के लिए कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहने की सलाह दी गई है.

यह भी पढ़ें : CG News: देश में संभावित सूखे पर केंद्र अलर्ट, PM मोदी की बैठक में शामिल होंगे CM साय

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें