CG News: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 2026 जल्द जारी होने की संभावना, मूल्यांकन कार्य अंतिम चरण में
CG News: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। बिलासपुर के दो केंद्रों में 1.5 लाख से अधिक उत्तरपुस्तिकाओं की जांच पूरी की जा चुकी है।
मई में रिजल्ट जारी होने की संभावना
जानकारी के अनुसार, सभी कॉपियों का मूल्यांकन लगभग पूरा हो गया है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि मई के पहले सप्ताह में 10वीं और 12वीं बोर्ड के परिणाम जारी किए जा सकते हैं, हालांकि 12वीं की एक परीक्षा देरी से होने के कारण हल्की देरी संभव है।

5वीं और 8वीं का रिजल्ट अप्रैल में
कक्षा 5वीं और 8वीं के मूल्यांकन कार्य भी अंतिम चरण में हैं। इन कक्षाओं के परिणाम अप्रैल के अंत तक घोषित किए जाने की संभावना है। साथ ही असफल छात्रों के लिए पुनः परीक्षा की तैयारी भी की जा रही है।
पास होने के लिए जरूरी अंक
छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है, जिसमें थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों शामिल हैं, वर्ष 2025 में 10वीं का पास प्रतिशत 76.53% और 12वीं का 81.87% रहा था। इस बार भी बेहतर परिणाम की उम्मीद की जा रही है।
रिजल्ट के साथ जारी होगी पूरी जानकारी
रिजल्ट के साथ टॉपर्स लिस्ट, पास प्रतिशत, जिला-वार प्रदर्शन और सप्लीमेंट्री परीक्षा की जानकारी भी जारी की जाएगी, जिससे छात्रों को पूरी स्थिति स्पष्ट हो सके।
यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में भोरमदेव जंगल सफारी की शुरुआत, 35 किमी लंबे रूट पर मिलेगा रोमांचक एडवेंचर अनुभव
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
