CG News: जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि, देश में प्रथम स्थान के साथ भूजल स्थिति में रिकॉर्ड सुधार

CG News: जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि, देश में प्रथम स्थान के साथ भूजल स्थिति में रिकॉर्ड सुधार

CG News: जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि, देश में प्रथम स्थान के साथ भूजल स्थिति में रिकॉर्ड सुधार

 CG News: छत्तीसगढ़ ने भूजल संरक्षण के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है, बारिश की बूंदों को सहेजने और भूजल स्तर बढ़ाने के प्रयासों के चलते प्रदेश ने जल शक्ति मंत्रालय के ‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान के तीसरे चरण में देशभर में पहला स्थान हासिल किया है, जल संसाधन आकलन-2026 में सामने आया है कि अब प्रदेश का कोई भी विकासखंड भूजल दोहन की क्रिटिकल श्रेणी में नहीं है.

पांच संकटग्रस्त विकासखंड भी हुए बाहर

आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2020 में छत्तीसगढ़ के 9 विकासखंड संकटग्रस्त श्रेणी में शामिल थे, वर्ष 2025 तक भी 5 विकासखंड इस श्रेणी में बने हुए थे, हालांकि वर्ष 2026 के आकलन में इन सभी पांच विकासखंडों की स्थिति में सुधार हुआ और वे संकटग्रस्त श्रेणी से बाहर आ गए, अधिकारियों के अनुसार प्रदेश के 12 विकासखंडों की भूजल स्थिति में सुधार दर्ज किया गया है.

Chhattisgarh Water Conservation

भूजल रिचार्ज ने बनाया नया रिकॉर्ड

जल संसाधन आकलन-2026 के अनुसार, प्रदेश में सुरक्षित विकासखंडों की संख्या बढ़कर 127 हो गई है, वहीं वार्षिक भूजल रिचार्ज 14.65 BCM तक पहुंच गया है, जिसे अब तक का सबसे ऊंचा स्तर बताया जा रहा है, हालांकि 11 जिलों के 19 अर्ध-संकटग्रस्त विकासखंड अभी भी सरकार की प्राथमिकता में रहेंगे, जहां भूजल संरक्षण के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे.

हजारों जल संरचनाओं से बढ़ा भूजल पुनर्भरण

जल संचयन के क्षेत्र में भी छत्तीसगढ़ ने बड़े स्तर पर काम किया है, प्रदेश में 79,775 जल संरचनाओं के निर्माण का काम शुरू किया गया, जिनमें से 77,719 संरचनाएं पूरी हो चुकी हैं, इन संरचनाओं के जरिए बारिश के पानी को रोकने और उसे जमीन के भीतर पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है, इससे आने वाले समय में भूजल स्तर को और बेहतर करने में मदद मिलने की उम्मीद है.

CM साय ने प्रदेशवासियों को दी बधाई

इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को बधाई दी है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया है, मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के ‘जन शक्ति से जल शक्ति’ के आह्वान और ‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान ने प्रदेश में जल संरक्षण के प्रयासों को नई दिशा दी है, शासन, जिला प्रशासन, किसानों और आम लोगों की भागीदारी से जल संरक्षण अब व्यापक जन आंदोलन का रूप ले चुका है.

यह भी पढ़ें : CG News: MP-CG समेत 5 राज्यों में रेलवे का विस्तार, 10,783 करोड़ की 3 मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें