CG News: छत्तीसगढ़ में Driving License का नया नियम, टेस्ट के दौरान 10 से 15 मिनट का वीडियो देखना अनिवार्य
CG News: छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग ने ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया में नया नियम लागू किया है, अब लाइसेंस के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को टेस्ट प्रक्रिया के दौरान सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों से संबंधित एक विशेष जागरूकता वीडियो देखना अनिवार्य होगा, विभाग का उद्देश्य वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क दुर्घटनाओं को कम करना है.
10 से 15 मिनट का वीडियो देखना होगा
नए नियम के तहत ऑनलाइन ड्राइविंग टेस्ट या परीक्षा प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों को करीब 10 से 15 मिनट का जागरूकता वीडियो दिखाया जाएगा, इस वीडियो को देखने के बाद ही लाइसेंस की आगे की प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी, वीडियो में सड़क सुरक्षा से जुड़े जरूरी नियमों के साथ सड़क पर इस्तेमाल होने वाले विभिन्न साइन बोर्ड और ट्रैफिक चिन्हों की जानकारी भी दी जाएगी.

नशे में ड्राइविंग से लेकर ट्रैफिक सिग्नल तक जानकारी
जागरूकता वीडियो में वाहन चलाते समय बरती जाने वाली सावधानियों से लेकर यातायात नियमों के पालन तक कई महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया है, इसमें नशे की हालत में वाहन चलाने के खतरों, ट्रैफिक सिग्नल के अर्थ, सड़क संकेतों और सुरक्षित ड्राइविंग से जुड़ी जानकारी दी जाएगी, वीडियो पूरा देखने के बाद अभ्यर्थी को अवेयरनेस प्रोग्राम का सर्टिफिकेट भी मिलेगा.
वीडियो देखे बिना आगे नहीं बढ़ेगी प्रक्रिया
जिला परिवहन अधिकारी अतुल असैया के मुताबिक, लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया में अभ्यर्थियों को 10 से 15 मिनट का जागरूकता वीडियो दिखाया जा रहा है, वीडियो देखना प्रक्रिया का जरूरी हिस्सा होगा और इसके बिना लाइसेंस की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ेगी, विभाग का प्रयास है कि नए वाहन चालक शुरुआत से ही सड़क सुरक्षा नियमों को समझें और उनका पालन करें.
छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों के आंकड़े चिंताजनक
सड़क सुरक्षा को लेकर यह बदलाव ऐसे समय में किया गया है, जब ट्रैफिक नियमों की अनदेखी के कारण सड़क दुर्घटनाओं में बड़ी संख्या में लोगों की जान जा रही है, आंकड़ों के अनुसार छत्तीसगढ़ में वर्ष 2025 के दौरान सड़क हादसों में 6,967 लोगों की मौत हुई, वहीं वर्ष 2026 में 31 मई तक राज्य में 6,891 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की जा चुकी हैं, ऐसे में परिवहन विभाग को उम्मीद है कि लाइसेंस प्रक्रिया में जागरूकता वीडियो शामिल करने से वाहन चालकों में ट्रैफिक नियमों के प्रति जिम्मेदारी बढ़ेगी.
यह भी पढ़ें : CG News: जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि, देश में प्रथम स्थान के साथ भूजल स्थिति में रिकॉर्ड सुधार
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
