CG News: CM साय कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले, 500 करोड़ के AI मिशन को मंजूरी

CG News: CM साय कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले, 500 करोड़ के AI मिशन को मंजूरी

CG News: CM साय कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले, 500 करोड़ के AI मिशन को मंजूरी

CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मिशन को मंजूरी दी गई है. यह मिशन 5 वर्षों के लिए लागू होगा, जिस पर 500 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. इसका उद्देश्य राज्य में डिजिटल विकास, सुशासन और नई तकनीक को बढ़ावा देना है.

CG News

AI लैब और प्रशिक्षण की योजना

सरकार इस मिशन के तहत 100 AI डेटा लैब और 5 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करेगी. इसके अलावा 300 से ज्यादा AI स्टार्टअप्स को सहायता दी जाएगी. करीब 6 लाख विद्यार्थियों और 1.5 लाख सरकारी कर्मचारियों को AI का प्रशिक्षण देकर तकनीकी क्षमता को मजबूत किया जाएगा, कैबिनेट ने छत्तीसगढ़ में हैवी अर्थ मूविंग इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित करने के लिए BEML को भूमि आवंटन के प्रस्ताव को मंजूरी दी है. यह राज्य का पहला ऐसा उद्योग होगा, जिससे बड़े निवेश के साथ युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और MSME सेक्टर को भी लाभ मिलेगा.

डिजिटल व्यवस्था और सड़क योजनाओं में बदलाव

बैठक में लोक निर्माण विभाग के कार्यों के लिए WAMIS डिजिटल सिस्टम लागू करने को मंजूरी दी गई है. इससे निर्माण कार्यों की निगरानी, भुगतान और प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी. साथ ही ग्रामीण सड़क योजनाओं के नियमों में बदलाव कर अधिक क्षेत्रों को योजना का लाभ देने का फैसला लिया गया है, सरकार ने छत्तीसगढ़ अंजोर विजन 2047 के लिए 15 करोड़ रुपये के अनुदान को मंजूरी दी है. इसके साथ ही S-SNA मॉडल लागू करने और CSPGCL को 200 करोड़ रुपये तक के बॉन्ड जारी करने की अनुमति दी गई है. इन फैसलों से वित्तीय प्रबंधन बेहतर होगा और ऊर्जा क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी.

यह भी पढ़ें : CG News: CGPSC पुलिस भर्ती रिजल्ट आउट, मेन्स परीक्षा के लिए 7301 अभ्यर्थी पास, जानें पूरी जानकारी

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें