CG News: बुद्ध पूर्णिमा पर CM साय का संदेश, शांति, अहिंसा और समरसता से बनेगा बेहतर समाज

CG News: बुद्ध पूर्णिमा पर CM साय का संदेश, शांति, अहिंसा और समरसता से बनेगा बेहतर समाज

CG News: बुद्ध पूर्णिमा पर CM साय का संदेश, शांति, अहिंसा और समरसता से बनेगा बेहतर समाज

CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेशवासियों और बौद्ध धर्मावलंबियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस पावन पर्व को शांति, करुणा और मानवता का प्रतीक बताया।

बुद्ध के संदेश की प्रासंगिकता

मुख्यमंत्री ने कहा कि गौतम बुद्ध ने अहिंसा, समानता और विश्व बंधुत्व का संदेश दिया, जिसे पूरी दुनिया ने अपनाया है। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध के उपदेश हर युग में प्रासंगिक हैं और आज भी समाज को सही दिशा दिखाते हैं।

संयम और शांति का मार्ग

CM साय ने कहा कि बुद्ध के विचार हमें संयम, शांति और धैर्य के साथ जीवन जीने की प्रेरणा देते हैं। वर्तमान समय में उनके सिद्धांत और भी अधिक महत्वपूर्ण हो गए हैं, मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा बुद्ध के जीवन मूल्य और शिक्षाएं एक बेहतर समाज और मजबूत राष्ट्र निर्माण के लिए मार्गदर्शक हैं। उनके विचार आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करते रहेंगे।

यह भी पढ़ें : CG News: अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर CM साय का संदेश, श्रमिक ही विकास की असली ताकत

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें