CG News: एवरेस्ट विजेता अमिता श्रीवास की तबीयत बिगड़ी, राज्य सरकार ने बढ़ाया मदद का हाथ

CG News: एवरेस्ट विजेता अमिता श्रीवास की तबीयत बिगड़ी, राज्य सरकार ने बढ़ाया मदद का हाथ

CG News: एवरेस्ट विजेता अमिता श्रीवास की तबीयत बिगड़ी, राज्य सरकार ने बढ़ाया मदद का हाथ

CG News: छत्तीसगढ़ की पर्वतारोही अमिता श्रीवास ने 22 मई 2026 को विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट (8848 मीटर) पर तिरंगा फहराकर इतिहास रच दिया। उनकी यह उपलब्धि पूरे राज्य के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय बनी हुई है।

समिट के बाद बिगड़ी तबीयत

एवरेस्ट फतह करने के बाद बेस कैंप लौटते समय अत्यधिक ठंड, ऑक्सीजन की कमी और हाई एल्टीट्यूड इफेक्ट के कारण अमिता श्रीवास की तबीयत अचानक बिगड़ गई, स्थिति गंभीर होने पर उन्हें हेलीकॉप्टर के माध्यम से रेस्क्यू कर काठमांडू के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

माउंट एवरेस्ट विजेता अमिता श्रीवास के स्वास्थ्य लाभ हेतु राज्य सरकार सजग :  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….. – Highway Channel

मुख्यमंत्री साय का त्वरित हस्तक्षेप

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी साझा की और अधिकारियों को तत्काल निर्देश दिए कि अमिता को हर संभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जाए, उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि उनके परिवार से लगातार संपर्क बना रहे और सभी जरूरी व्यवस्थाएं तुरंत की जाएं।

राज्य सरकार का समर्थन और सहयोग

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार अमिता श्रीवास और उनके परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। बेहतर इलाज के लिए लगातार समन्वय किया जा रहा है ताकि उन्हें शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिल सके, अमिता श्रीवास की यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण है। उनका साहस और दृढ़ संकल्प यह संदेश देता है कि कठिन परिस्थितियों में भी बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें : CG News: नारायणपुर में खेती की नई क्रांति, अबूझमाड़ के किसानों की आत्मनिर्भरता की ओर कदम

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें