CG News: Faith Conclave 2026 में छत्तीसगढ़ पर्यटन की दमदार प्रस्तुति, निवेश और पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान
CG News: नई दिल्ली में आयोजित फेथ कांक्लेव 2026 में छत्तीसगढ़ पर्यटन ने अपनी पर्यटन क्षमता और सांस्कृतिक विरासत का प्रभावशाली प्रदर्शन किया. कार्यक्रम में देशभर से पहुंचे पर्यटन विशेषज्ञों, ट्रैवल इंडस्ट्री से जुड़े प्रतिनिधियों और हॉस्पिटेलिटी सेक्टर के विशेषज्ञों के सामने राज्य की पर्यटन संभावनाओं को विस्तार से प्रस्तुत किया गया, सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के घने जंगलों, मनमोहक जलप्रपातों, ऐतिहासिक धरोहरों, वन्यजीव संपदा, जनजातीय संस्कृति और धार्मिक स्थलों को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया. अधिकारियों ने बताया कि प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक विविधता के कारण राज्य तेजी से देश के उभरते पर्यटन केंद्रों में अपनी जगह बना रहा है.
ईको टूरिज्म और होम स्टे पर विशेष फोकस
कार्यक्रम के दौरान ईको टूरिज्म, होम स्टे, हेरिटेज टूरिज्म और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की रणनीतियों पर चर्चा की गई. साथ ही पर्यटन अधोसंरचना को मजबूत करने, स्थानीय लोगों की भागीदारी बढ़ाने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने पर भी जोर दिया गया, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अधिकारियों ने निवेशकों के सामने राज्य की पर्यटन नीतियों, बेहतर सुविधाओं और निजी क्षेत्र की भागीदारी से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी. डिजिटल प्रचार और आधुनिक पर्यटन सुविधाओं के जरिए राज्य को निवेश के लिए आकर्षक गंतव्य बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को भी साझा किया गया.
विशेषज्ञों ने सराही पर्यटन क्षमता
फेथ कांक्लेव में मौजूद पर्यटन विशेषज्ञों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने छत्तीसगढ़ की पर्यटन संभावनाओं की सराहना की. उनका मानना है कि राज्य के प्राकृतिक स्थल, जनजातीय संस्कृति, धार्मिक धरोहर और एडवेंचर टूरिज्म भविष्य में बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित कर सकते हैं, फेथ कांक्लेव 2026 में भागीदारी को छत्तीसगढ़ के पर्यटन क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है. इस मंच के माध्यम से राज्य ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पर्यटन क्षमता को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है. सरकार का लक्ष्य पर्यटन निवेश बढ़ाने, नई साझेदारियां विकसित करने और देश-विदेश के पर्यटकों के बीच छत्तीसगढ़ की पहचान को और मजबूत बनाना है.
यह भी पढ़ें : CG News: क्रिटिकल मिनरल्स के विकास को मिलेगी रफ्तार, CMDC और JNARDDC के बीच हुआ अहम समझौता
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
