CG News: सांसद लक्ष्मी वर्मा की कार का एक्सीडेंट, बेटे और गनमैन को भी गंभीर चोटें

CG News: सांसद लक्ष्मी वर्मा की कार का एक्सीडेंट, बेटे और गनमैन को भी गंभीर चोटें

CG News: सांसद लक्ष्मी वर्मा की कार का एक्सीडेंट, बेटे और गनमैन को भी गंभीर चोटें

CG News: छत्तीसगढ़ की राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 को रायपुर और खरोरा के बीच सड़क हादसे का शिकार हो गईं. उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त होने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई. हादसे में सांसद के अलावा उनके बेटे, गनमैन और ड्राइवर को भी चोटें आई हैं. सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया.

बीजेपी सांसद लक्ष्मी वर्मा का एक्सीडेंट, हाथ फ्रैक्चर, एम्स में एडमिट, हादसे  के वक्त कार में 4 लोग थे सवार - bjp mp lakshmi verma suffers a fractured  arm in a road

कार्यक्रम से लौटते समय दुर्घटना

जानकारी के मुताबिक, लक्ष्मी वर्मा बलौदाबाजार में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद कार से रायपुर लौट रही थीं. इसी दौरान खरोरा के पास उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे के वक्त कार में सांसद समेत कुल चार लोग सवार थे. दुर्घटना के बाद तत्काल राहत और उपचार की व्यवस्था की गई.

छत्तीसगढ़ में सांसद लक्ष्मी वर्मा की कार का एक्सीडेंट, एम्स में भर्ती,  ड्राइवर का पैर टूटा - chhattisgarh mp laxmi verma car accident driver  injured Raipur aims bangoli kharora ...

सांसद के हाथ में फ्रैक्चर

इस सड़क हादसे में राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा के हाथ में फ्रैक्चर हुआ है. वहीं, उनके ड्राइवर के सीने और हाथ में चोटें आई हैं. उनके बेटे और गनमैन को भी गंभीर चोटें लगने की जानकारी सामने आई है. हादसे में घायल सांसद को बेहतर उपचार के लिए रायपुर स्थित एम्स में भर्ती कराया गया है, दुर्घटना के बाद लक्ष्मी वर्मा को AIIMS रायपुर में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है. घटना की सूचना मिलते ही खरोरा पुलिस भी सक्रिय हो गई. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल दुर्घटना के कारणों और घायलों की स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आने का इंतजार है.

उसी मार्ग पर दूसरा हादसा

गौरतलब है कि सांसद की कार दुर्घटनाग्रस्त होने से कुछ देर पहले इसी मार्ग पर एक और सड़क हादसा हुआ था. रायपुर से खरोरा जा रही एक कार की खरोरा से रायपुर की ओर आ रहे ट्रैक्टर से जोरदार भिड़ंत हो गई थी. इस दुर्घटना में भी कई लोगों के घायल होने की सूचना मिली थी, दूसरे हादसे में घायल लोगों को उपचार के लिए खरोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया. एक ही मार्ग पर कुछ समय के अंतराल में दो सड़क दुर्घटनाओं से इलाके में हलचल मच गई. फिलहाल पुलिस दोनों हादसों की परिस्थितियों की जांच कर रही है. वहीं, सभी घायलों के स्वास्थ्य को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें : CG News: दुर्ग और बालोद में 35 जीवों के पारंपरिक औषधीय उपयोग की पहचान, 67 स्वास्थ्य समस्याओं से जुड़ा ज्ञान शोध में दर्ज

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

1 thought on “CG News: सांसद लक्ष्मी वर्मा की कार का एक्सीडेंट, बेटे और गनमैन को भी गंभीर चोटें”

Leave a Comment

और पढ़ें