CG News: रायगढ़ में ग्रीष्मकालीन वॉलीबॉल प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, युवाओं को किया प्रेरित

CG News: रायगढ़ में ग्रीष्मकालीन वॉलीबॉल प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, युवाओं को किया प्रेरित

CG News: रायगढ़ में ग्रीष्मकालीन वॉलीबॉल प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, युवाओं को किया प्रेरित

CG News: रायगढ़ के कोंडातराई स्थित डीकेएल क्लब में आयोजित ग्रीष्मकालीन वॉलीबॉल प्रशिक्षण शिविर में वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने युवा खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें खेल किट वितरित की और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

रायगढ़ स्पोर्ट्स क्लब पहुंचे वित्त मंत्री ओपी चौधरी, खेल सुविधाओं का लिया  जायजा – दैनिक विश्वपरिवार

खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन

वित्त मंत्री ने खिलाड़ियों से बातचीत करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नियमित अभ्यास और मेहनत से ही खिलाड़ी अपने लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं, ओ.पी. चौधरी ने कहा कि खेल सिर्फ शारीरिक फिटनेस का साधन नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास विकसित करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम भी है। उन्होंने युवाओं को खेल के प्रति समर्पित रहने की सलाह दी।

ग्रीष्मकालीन वॉलीबॉल प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे वित्त मंत्री श्री ओ.पी.  चौधरी, युवा खिलाड़ियों को वितरित की खेल किट – cgnews24

ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा अवसर

उन्होंने कहा कि ग्रामीण और स्थानीय स्तर पर छिपी प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए पर्याप्त अवसर और संसाधन उपलब्ध कराना जरूरी है, ताकि वे राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें, वित्त मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। खेल गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को नई दिशा और बेहतर अवसर मिल रहे हैं, जिससे उनका सर्वांगीण विकास संभव हो सके, इस अवसर पर प्रशिक्षक, खेल प्रेमी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को खेल प्रतिभाओं के प्रोत्साहन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें : CG News: रायगढ़ के कोड़ातराई में विकास की बड़ी सौगात, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया शिलान्यास और लोकार्पण

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें