CG News: मुंगेली में PWD सचिव मुकेश बंसल का निरीक्षण, अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

CG News: मुंगेली में PWD सचिव मुकेश बंसल का निरीक्षण, अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

CG News: मुंगेली में PWD सचिव मुकेश बंसल का निरीक्षण, अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

CG News: छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने साफ कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी अधिकारियों को पूरी जिम्मेदारी के साथ फील्ड में उतरकर काम करना होगा।

लोरमी बायपास सड़क का किया निरीक्षण

PWD सचिव मुकेश बंसल ने अपने दौरे के दौरान निर्माणाधीन लोरमी बायपास सड़क का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों और ठेकेदारों को निर्देश दिए कि सड़क निर्माण कार्य तय समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाए और गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता न हो।

बैठक में दिए सख्त निर्देश

मुंगेली सर्किट हाउस में आयोजित समीक्षा बैठक में सचिव बंसल ने कहा कि निर्माण कार्यों में तेजी और गुणवत्ता दोनों सुनिश्चित करना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है, उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नगरीय निकायों और अन्य विभागों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर सड़क निर्माण कार्यों को तेज किया जाए।

खराब सड़कों में पैचवर्क कराने के निर्देश

सचिव बंसल ने जिले की खराब सड़कों पर भी चिंता जताई और तत्काल पैचवर्क कराने के निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि जनता को बेहतर और सुरक्षित यातायात सुविधा उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है, बैठक में सचिव बंसल ने गांवों को बारहमासी सड़कों से जोड़ने की दिशा में तेजी से काम करने के निर्देश दिए, उन्होंने अधिकारियों से कहा कि नए सड़क प्रस्ताव तैयार कर तत्काल शासन को भेजे जाएं ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन और विकास को मजबूती मिल सके।

फील्ड विजिट और मॉनिटरिंग पर जोर

PWD सचिव ने अधिकारियों को नियमित फील्ड विजिट करने और निर्माण कार्यों की बारीकी से मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा होना सुनिश्चित किया जाए, इस समीक्षा बैठक में कुन्दन कुमार, प्रभाकर पाण्डेय, अभिनव कुमार सहित लोक निर्माण विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : CG News: करहीबाजार शिविर में सीएम साय ने कराया अन्नप्राशन, गर्भवती महिलाओं को दिया आशीर्वाद

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें