CG News: धमतरी की स्व सहायता समूह की महिलाओं ने अजोला उत्पादन से पेश की आत्मनिर्भरता की मिसाल

CG News: धमतरी की स्व सहायता समूह की महिलाओं ने अजोला उत्पादन से पेश की आत्मनिर्भरता की मिसाल

CG News: धमतरी की स्व सहायता समूह की महिलाओं ने अजोला उत्पादन से पेश की आत्मनिर्भरता की मिसाल

CG News: धमतरी जिले के ग्राम अमाली की आदिवासी बिहान स्व सहायता समूह की महिलाओं ने अजोला उत्पादन के जरिए आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश की है. तालाबों और जलाशयों में मिलने वाली इस जलीय वनस्पति को महिलाओं ने आजीविका, प्राकृतिक खेती और पशुपालन के लिए उपयोगी साधन बना दिया है. उनकी यह पहल अब ग्रामीण विकास का प्रेरक मॉडल बन रही है, समूह की कृषि सखी अनिता बाई मरकाम ने प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद अजोला कल्चर की मदद से घर पर इसका उत्पादन शुरू किया. छोटे टैंकों में नियमित देखभाल और वैज्ञानिक तरीके अपनाकर उन्होंने करीब 25 किलोग्राम अजोला तैयार किया है. अब समूह की महिलाएं इसका उत्पादन बढ़ाने की दिशा में काम कर रही हैं.

धमतरी में महिला सशक्तिकरण की मिसाल : अजोला उत्पादन से खेती, पशुपालन और आजीविका को मिला बढ़ावा, जिले के लिए बनीं प्रेरणा - Haribhoomi

खेती और पशुपालन में मिल रहा फायदा

महिलाओं द्वारा तैयार अजोला का उपयोग धान की खेती में जैविक पूरक के रूप में किया जा रहा है. इससे मिट्टी की गुणवत्ता और नमी बनाए रखने में मदद मिल रही है. इसके अलावा पशुपालन, मत्स्य पालन और कुक्कुट पालन में अजोला को पौष्टिक आहार के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे लागत कम करने और उत्पादन बढ़ाने में सहायता मिल रही है, अनिता बाई मरकाम ने बताया कि अजोला की जानकारी मिलने के बाद इसे उपयोगी संसाधन में बदलने का प्रयास किया गया. अब महिलाएं इसका इस्तेमाल खेती और पशुओं के आहार के लिए कर रही हैं. इससे प्राकृतिक खेती को बढ़ावा मिल रहा है और परिवार की आय बढ़ाने का नया रास्ता भी तैयार हुआ है.

धमतरी में महिला सशक्तिकरण की मिसाल : अजोला उत्पादन से खेती, पशुपालन और आजीविका को मिला बढ़ावा, जिले के लिए बनीं प्रेरणा - Haribhoomi

नए उत्पाद बनाने की तैयारी

स्व सहायता समूह की महिलाओं का कहना है कि सामूहिक मेहनत, प्रशिक्षण और नई सोच ने उन्हें आगे बढ़ने का अवसर दिया है. अब वे जैविक खाद, वर्मी कम्पोस्ट और अन्य मूल्यवर्धित उत्पाद तैयार करने की योजना बना रही हैं. इस काम में उन्हें स्थानीय स्तर पर भी सहयोग मिल रहा है, अमाली गांव की महिलाओं की यह पहल स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग का उदाहरण बन गई है. अजोला उत्पादन से प्राकृतिक खेती, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है. अब यह प्रयास आसपास के गांवों के लिए भी प्रेरणा का केंद्र बनता जा रहा है.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ क्रिकेट टीम में शामिल होंगे यश दयाल समेत तीन बड़े खिलाड़ी, घरेलू क्रिकेट में बढ़ेगी ताकत

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें