CG News: सीएम साय से IOC सीजीएम अजय श्रीवास्तव की मुलाकात, पेट्रोलियम सप्लाई और विस्तार पर चर्चा
CG News: राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) के छत्तीसगढ़ एवं मध्य प्रदेश के मुख्य महाप्रबंधक अजय कुमार श्रीवास्तव ने सौजन्य मुलाकात की।
![]()
पेट्रोलियम क्षेत्र के विकास पर चर्चा
इस मुलाकात के दौरान राज्य में पेट्रोलियम क्षेत्र के विस्तार और विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही ईंधन आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने पर भी विचार किया गया।
जनसुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर
बैठक में यह भी चर्चा हुई कि पेट्रोलियम सेवाओं और ईंधन आपूर्ति को आम जनता के लिए अधिक सुलभ और सुविधाजनक कैसे बनाया जा सकता है, इस अवसर पर आईओसीएल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। इस बैठक को राज्य में ऊर्जा क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें : CG News: रायपुर में 3 मई को भव्य निःशुल्क सामूहिक कन्या विवाह, 51 जोड़ों का होगा विवाह
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
