Rewa News: रीवा में लावारिस वाहनों की नीलामी पर उठे सवाल, कम कीमत में बिक्री से विवाद गहराया

Rewa News: रीवा में लावारिस वाहनों की नीलामी पर उठे सवाल, कम कीमत में बिक्री से विवाद गहराया

Rewa News: रीवा में लावारिस वाहनों की नीलामी पर उठे सवाल, कम कीमत में बिक्री से विवाद गहराया

Rewa News: रीवा जिले में लावारिस वाहनों की नीलामी को लेकर एक बार फिर विवाद गहराता जा रहा है। बिछिया थाना परिसर में हाल ही में हुई नीलामी में 23 वाहनों को मात्र 1 लाख 13 हजार रुपए में बेच दिया गया, जिसके बाद पूरी प्रक्रिया पर सवाल खड़े होने लगे हैं, इस नीलामी में 21 दोपहिया और 2 चारपहिया वाहन शामिल थे। हालांकि इतनी कम कीमत पर इन वाहनों की बिक्री होने से लोगों के बीच पारदर्शिता को लेकर संदेह पैदा हो गया है।

वकील ने लगाए गंभीर आरोप

अधिवक्ता बीके माला ने आरोप लगाया है कि नीलामी प्रक्रिया में आम लोगों को जानकारी नहीं दी जाती। उनका कहना है कि “पेड लोगों” को बुलाकर औपचारिकता पूरी की जाती है, जिससे प्रतिस्पर्धा सीमित रह जाती है और वाहनों की कीमत बेहद कम तय होती है, उन्होंने पहले की एक नीलामी का भी उदाहरण देते हुए बताया कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र में 39 बाइक जिनमें अपाचे, एक्टिवा और हीरो डीलक्स जैसे मॉडल शामिल थे को मात्र 85 हजार रुपए में नीलाम कर दिया गया था।

बेस प्राइस पर भी सवाल

अधिवक्ता का कहना है कि नीलामी का बेस प्राइस भी काफी कम रखा जाता है, जिससे वाहनों को औने-पौने दाम में बेच दिया जाता है और कुछ लोगों को अनुचित लाभ मिलता है।

पुलिस ने किया खंडन

वहीं, पुलिस प्रशासन ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि नीलामी पूरी तरह नियमों के तहत और पारदर्शी तरीके से कराई गई है, हालांकि लगातार उठ रहे सवालों और आरोपों के बीच अब इस मामले ने तूल पकड़ लिया है और निष्पक्ष जांच की मांग तेज हो गई है।

यह भी पढ़ें : MP News: मध्यप्रदेश विधानसभा का विशेष सत्र 27 अप्रैल को, ‘नारी शक्ति वंदन’ मुद्दे पर होगी चर्चा

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें