CG News: CGPSC SI रिजल्ट विवाद पर आयोग का बड़ा जवाब, वायरल नामों की सच्चाई आई सामने

CG News: CGPSC SI रिजल्ट विवाद पर आयोग का बड़ा जवाब, वायरल नामों की सच्चाई आई सामने

CG News: CGPSC SI रिजल्ट विवाद पर आयोग का बड़ा जवाब, वायरल नामों की सच्चाई आई सामने

CG News: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सूबेदार, SI और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा के प्रारंभिक परिणाम को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं पर अपना पक्ष रखा है, आयोग ने कहा कि वायरल जानकारी भ्रामक है और परिणाम अभ्यर्थियों के आवेदन में दर्ज विवरण के आधार पर नियमों के अनुसार जारी किए गए हैं.

Chhattisgarh Public Service Commission

आवेदन में दर्ज नामों से तैयार हुई चयन सूची

CGPSC के अनुसार, जिन नामों को लेकर विवाद किया जा रहा है, वे अभ्यर्थियों ने आवेदन के समय खुद दर्ज किए थे, आयोग ने बताया कि NEWS, SPACERANI, HE RAM, BHAKT PRAHALAD और TUFAIL नाम वाले उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया के शारीरिक परीक्षण में भी शामिल हो चुके हैं, आयोग ने 4 अगस्त 2026 को सूबेदार, उप निरीक्षक और प्लाटून कमांडर के 341 पदों के लिए आयोजित प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी किया था, जिसमें 7,301 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया था.

सोशल मीडिया वायरल सूची से बढ़ा विवाद

रिजल्ट जारी होने के बाद सफल अभ्यर्थियों की सूची सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई, कुछ नामों को लेकर सवाल उठे और भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता पर चर्चा शुरू हो गई, जिसके बाद आयोग ने स्थिति स्पष्ट की, CGPSC ने सभी दावों को खारिज करते हुए कहा कि परीक्षा परिणाम पूरी तरह तय नियमों और आवेदन पत्र में दी गई जानकारी के आधार पर तैयार किए गए हैं, आयोग ने लोगों से अपुष्ट खबरों से बचने की अपील की है.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में बनेगा AI मिशन, 500 करोड़ रुपये से बदलेगी डिजिटल तस्वीर

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें