CG News: विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई को अंतिम श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री साय ने जताया शोक
CG News: विश्वविख्यात पंडवानी गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित डॉ. तीजन बाई को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एम्स रायपुर पहुंचकर अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किया और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं. साथ ही दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.

लोककला को दिलाई नई पहचान
मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. तीजन बाई ने अपनी प्रतिभा, समर्पण और वर्षों की साधना से पंडवानी लोकगायन को राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई. उनकी कला ने छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दुनिया के सामने सम्मानपूर्वक प्रस्तुत किया, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि डॉ. तीजन बाई का निधन प्रदेश और देश के सांस्कृतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है. उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा और उनकी कला आने वाली पीढ़ियों को लोक परंपराओं से जुड़ने की प्रेरणा देती रहेगी.
जनप्रतिनिधियों ने भी दी श्रद्धांजलि
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में लोगों ने उपस्थित होकर डॉ. तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. सभी ने उनके कला जगत में दिए गए अतुलनीय योगदान को याद किया, डॉ. तीजन बाई ने अपने जीवन के माध्यम से लोककला को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया. उनकी आवाज, उनकी प्रस्तुति और पंडवानी की समृद्ध परंपरा हमेशा कला प्रेमियों के दिलों में जीवित रहेगी. उनकी विरासत आने वाले कलाकारों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी.
यह भी पढ़ें : CG News: बिहान योजना से बदली तैलासो की जिंदगी, पशु सखी बनकर बनीं आत्मनिर्भर
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
