CG News: छत्तीसगढ़ विधानसभा में 27 अप्रैल को विशेष सत्र, महिला आरक्षण मुद्दे पर गरमाई राजनीति

CG News: छत्तीसगढ़ विधानसभा में 27 अप्रैल को विशेष सत्र, महिला आरक्षण मुद्दे पर गरमाई राजनीति

CG News: छत्तीसगढ़ विधानसभा में 27 अप्रैल को विशेष सत्र, महिला आरक्षण मुद्दे पर गरमाई राजनीति

CG News: छत्तीसगढ़ की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। राज्य सरकार ने 27 अप्रैल को एक दिवसीय विशेष सत्र बुलाने का निर्णय लिया है, जिसमें महिला आरक्षण से जुड़े मुद्दे पर निंदा प्रस्ताव लाया जाएगा।

मुख्यमंत्री साय का बयान

यह प्रस्ताव 131वें संवैधानिक संशोधन विधेयक के पारित न हो पाने और महिला आरक्षण लागू न होने के विरोध में लाया जा रहा है। इस मुद्दे पर सदन में तीखी बहस होने की पूरी संभावना है, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का सपना विपक्ष के रवैये के कारण अधूरा रह गया। उन्होंने इसे महिला सशक्तिकरण के लिए एक बड़ा झटका बताया।

छत्तीसगढ़ विधानसभा: बजट सत्र में जनहित के मुद्दों पर घमासान, ध्यानाकर्षण  में गूंजेंगे सड़क, स्वास्थ्य और भ्रष्टाचार के मामले

विपक्ष पर तीखा हमला

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पंचायत स्तर पर महिलाओं को 57% तक आरक्षण दिया गया है और विधानसभा में भी महिला प्रतिनिधित्व बेहतर स्थिति में है। सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रही है, सीएम साय ने विपक्ष पर समाज को बांटने और राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ऐसी नीतियां देश और समाज दोनों के लिए नुकसानदायक हैं।

राजनीतिक रूप से अहम सत्र

27 अप्रैल का यह विशेष सत्र बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसमें महिला आरक्षण जैसे संवेदनशील मुद्दे पर सरकार और विपक्ष के बीच जोरदार बहस देखने को मिल सकती है। यह सत्र राज्य ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय राजनीति पर भी प्रभाव डाल सकता है।

यह भी पढ़ें : CG News: गंगरेल बांध में बड़ा हादसा टला, 17 मिनट में वाटर एंबुलेंस बनी देवदूत

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें