CG News: भटगांव में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का डोर-टू-डोर जनसंपर्क, ग्रामीणों को दिया समस्याओं के समाधान का भरोसा
CG News: महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर जिले के भटगांव विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। उन्होंने ग्राम कमलपुर, पहाड़गांव और पण्डोनगर में डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर लोगों की समस्याएं सुनीं और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
हर पात्र हितग्राही तक पहुंचे योजनाओं का लाभ
ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा।

सड़क, पानी और बिजली की समस्याएं उठीं
जनसंपर्क अभियान के दौरान ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, बिजली, आवास सहित कई स्थानीय समस्याओं को मंत्री के सामने रखा। लोगों ने अपने क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी आवश्यकताओं और विकास कार्यों की मांग भी रखी, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की शिकायतों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए और विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
समयबद्ध निराकरण पर जोर
मंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार जनहित के मुद्दों को लेकर पूरी तरह संवेदनशील है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा जनसरोकार से जुड़े मामलों की नियमित निगरानी की जाए, दौरे के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने मंत्री का स्वागत करते हुए सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों पर विश्वास व्यक्त किया तथा समस्याओं के समाधान की दिशा में उठाए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
यह भी पढ़ें : CG News: नैनो यूरिया और नैनो डीएपी से खेती में नई क्रांति, सरगुजा के किसान ने साझा की सफलता की कहानी
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
