CG News: मंत्री टंक राम वर्मा के सख्त निर्देश, लंबित प्रकरण जल्द निपटाएं, नहीं तो कार्रवाई तय
CG News: छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने विभागीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनहित के कार्य समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरे किए जाएं।
लंबित प्रकरणों के निपटारे के निर्देश
बैठक में नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन और त्रुटि सुधार जैसे मामलों की समीक्षा की गई। मंत्री ने निर्देश दिया कि सभी लंबित प्रकरण तय समय सीमा में निपटाए जाएं, अन्यथा जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी, मंत्री ने स्पष्ट किया कि समय पर काम न करने पर लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत संबंधित अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

डिजिटल सुधार और एग्रीस्टेक पर फोकस
राजस्व कार्यों में पारदर्शिता लाने के लिए जियोरिफ्रेंसिंग, डिजिटल क्रॉप सर्वे और फार्मर रजिस्ट्री जैसे एग्रीस्टेक प्रोजेक्ट्स को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए गए। नक्शा प्रोजेक्ट में देरी को तीन महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, मंत्री ने आबादी पट्टा वितरण के लिए 31 जुलाई तक लाभार्थियों की जानकारी जुटाने के निर्देश दिए। साथ ही दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना और स्वामित्व योजना की प्रगति की भी समीक्षा की।
आपदा प्रबंधन और सुरक्षा पर ध्यान
आगामी मौसम को देखते हुए आपदा प्रबंधन की तैयारियों को मजबूत करने के निर्देश दिए गए। स्कूलों और अस्पतालों में आकाशीय बिजली से सुरक्षा और अग्निशमन सेवाओं के आधुनिकीकरण पर जोर दिया गया।
राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश
रायपुर जिले में धीमी राजस्व वसूली पर नाराजगी जताते हुए मंत्री ने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही विभागीय कार्यों में गति लाने पर जोर दिया, मंत्री टंक राम वर्मा ने साफ कहा कि जो अधिकारी-कर्मचारी अपने कर्तव्यों में लापरवाही बरतेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सरकार जनहित कार्यों को प्राथमिकता देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
यह भी पढ़ें : CG News: AI वर्कशॉप से बदली किस्मत, धमतरी के छात्र को IT कंपनी में मिला बड़ा मौका
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
