CG News: प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से सफलता, प्रकाश धीवर की सालाना 20 लाख तक कमाई
CG News: रायपुर जिले के तिल्दा-नेवरा विकासखंड के ग्राम बेलदार सिवनी के निवासी प्रकाश धीवर आज मछली पालन के क्षेत्र में एक सफल उद्यमी बनकर उभरे हैं। उनका यह काम अब उनकी मुख्य आजीविका बन चुका है।
रोजगार की तलाश से शुरू हुआ सफर
12वीं की पढ़ाई के बाद रोजगार की तलाश में प्रकाश धीवर ने मछली पालन विभाग से संपर्क किया। यहां से मिली जानकारी के बाद उन्होंने ग्राम पंचायत के तालाबों को पट्टे पर लेकर मछली पालन शुरू किया, प्रकाश धीवर ने “जय महामाया मछुआ सहकारी समिति” का गठन किया और पंचायत के तालाबों को 10 साल के लिए पट्टे पर लिया। साथ ही निजी तालाबों को लीज पर लेकर अपने काम का विस्तार किया।

हर साल 25 टन तक उत्पादन
वर्तमान में उनकी समिति के पास 5 तालाब (करीब 8.8 हेक्टेयर) हैं, जिनसे हर साल 22 से 25 टन मछली का उत्पादन हो रहा है। इससे उनकी आय में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत उन्हें 40% अनुदान पर चार पहिया वाहन मिला, जिससे वे रायपुर, खरोरा, तिल्दा और बलौदा बाजार जैसे बड़े बाजारों में जीवित मछली बेच पा रहे हैं।
सालाना 15 से 20 लाख की कमाई
विभिन्न स्रोतों से प्रकाश धीवर की सालाना आय अब 15 से 20 लाख रुपये तक पहुंच गई है, जो उन्हें एक सफल उद्यमी बनाती है, मछली पालन के लिए आवश्यक संसाधनों की पूर्ति हेतु वे किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) के माध्यम से 3 लाख रुपये तक का ऋण लेते हैं, जिससे बीज, जाल और अन्य जरूरी सामग्री खरीदते हैं।
दूसरों को भी दे रहे रोजगार
प्रकाश धीवर न केवल खुद आत्मनिर्भर बने हैं, बल्कि अपनी समिति के जरिए क्षेत्र के 15 से 20 लोगों को रोजगार भी दे रहे हैं। उनकी सफलता ग्रामीण युवाओं के लिए प्रेरणा बन रही है, प्रकाश धीवर की कहानी यह बताती है कि सरकारी योजनाओं का सही उपयोग और मेहनत से कोई भी व्यक्ति अपने गांव में रहकर ही आत्मनिर्भर बन सकता है और दूसरों को भी आगे बढ़ने का मौका दे सकता है।
यह भी पढ़ें : CG News: मंत्री टंक राम वर्मा के सख्त निर्देश, लंबित प्रकरण जल्द निपटाएं, नहीं तो कार्रवाई तय
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
