CG News: कच्चापाल में आत्मनिर्भरता की नई कहानी, इन्द्रावती महिला समूह का सशक्तिकरण

CG News: कच्चापाल में आत्मनिर्भरता की नई कहानी, इन्द्रावती महिला समूह का सशक्तिकरण

CG News: कच्चापाल में आत्मनिर्भरता की नई कहानी, इन्द्रावती महिला समूह का सशक्तिकरण

CG News: छत्तीसगढ़ के कच्चापाल क्षेत्र में ‘नियद नेल्लानार योजना’ ग्रामीण विकास और महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल बनकर उभरी है। इस योजना ने दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं के लिए आजीविका के नए अवसर पैदा किए हैं और उन्हें आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ाया है।

महिलाएँ मुर्गी पालन से लिख रहीं आत्मनिर्भरता की नई इबारत

इन्द्रावती महिला समूह की प्रेरणादायक पहल

इन्द्रावती महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने पशुधन विभाग की मदद से बैकयार्ड कुक्कुट पालन योजना के तहत चूजे और पशु आहार प्राप्त किया। इस सहयोग के बाद महिलाओं ने छोटे स्तर पर मुर्गी पालन की शुरुआत की, जिससे उनकी आय के नए स्रोत विकसित होने लगे, कच्चापाल जलप्रपात क्षेत्र में लगातार बढ़ते पर्यटकों की आवाजाही ने स्थानीय बाजार को भी गति दी है। यहां अंडे और मांस की मांग बनी रहती है, जिससे महिलाओं को अपने उत्पाद सीधे बेचने का अवसर मिल रहा है, इससे न केवल उनकी आय बढ़ रही है, बल्कि बिचौलियों पर निर्भरता भी कम हो रही है।

आत्मनिर्भरता की ओर मजबूत कदम

इस पहल के माध्यम से महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिल रहा है। वे अपने परिवार की जरूरतों को बेहतर तरीके से पूरा कर रही हैं और आर्थिक रूप से मजबूत बन रही हैं, यह मॉडल ग्रामीण विकास, स्थानीय संसाधनों के उपयोग और महिला सशक्तिकरण का एक सफल उदाहरण बनकर सामने आ रहा है।

यह भी पढ़ें : CG News: राष्ट्रीय जनजातीय सांस्कृतिक समागम 2026: लाल किला मैदान में जनजातीय अस्मिता का भव्य उत्सव

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें