CG News: छत्तीसगढ़ में लंबित पेंशन मामलों का 30 सितंबर तक होगा निराकरण, शिक्षकों-कर्मचारियों के लिए निर्देश जारी

CG News: छत्तीसगढ़ में लंबित पेंशन मामलों का 30 सितंबर तक होगा निराकरण, शिक्षकों-कर्मचारियों के लिए निर्देश जारी

CG News: छत्तीसगढ़ में लंबित पेंशन मामलों का 30 सितंबर तक होगा निराकरण, शिक्षकों-कर्मचारियों के लिए निर्देश जारी

CG News: छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग ने लंबित पेंशन प्रकरणों के जल्द निराकरण के निर्देश जारी किए हैं. विभाग ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को लंबित मामलों की व्यक्तिगत रूप से समीक्षा कर 30 सितंबर 2026 तक उनका निराकरण सुनिश्चित करने को कहा है. मंत्रालय की ओर से इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही के लिए पत्र जारी किया गया है.

शिक्षकों और कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका होगी पूरी

विभाग ने मार्च 2027 तक सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों और कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका तथा पासबुक पहले से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही सेवा पुस्तिका में वेतन निर्धारण की जांच और सत्यापन कोष एवं लेखा से कराने को कहा गया है. इसका उद्देश्य सेवानिवृत्ति के समय पेंशन और अन्य स्वत्वों के भुगतान में देरी को रोकना है.

Employees missing for a month without notice in Chhattisgarh will be  dismissed

विकासखंड स्तर पर लगाए जाएंगे विशेष कैम्प

निर्देश के अनुसार प्रत्येक सत्र में 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक विकासखंड स्तर पर विशेष कैम्प आयोजित किए जाएंगे. इन कैम्प के माध्यम से सेवा पुस्तिका और पासबुक को पूर्ण कराने की प्रक्रिया की जाएगी. वहीं न्यायालयीन कारणों से लंबे समय से लंबित पेंशन प्रकरणों के निपटारे के लिए कोर्ट सेल बिलासपुर की सहायता लेकर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है.

सेवानिवृत्ति वाले महीने में जारी होगा PPO

विभाग ने अक्टूबर 2026 से सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों और कर्मचारियों के पीपीओ उसी महीने जारी कराने के निर्देश दिए हैं. इसके अलावा सेवानिवृत्ति से जुड़े अन्य देय स्वत्वों का भुगतान भी उसी माह में सुनिश्चित करने को कहा गया है. विभाग का जोर इस बात पर है कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अपने पेंशन और अन्य देयकों के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें.

समय पर भुगतान सुनिश्चित करना है उद्देश्य

स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जारी इन निर्देशों का मुख्य उद्देश्य पेंशन से जुड़े मामलों को समयबद्ध तरीके से पूरा करना है. लंबित प्रकरणों की समीक्षा से लेकर सेवा पुस्तिका और पासबुक को पहले से पूर्ण कराने तक की व्यवस्था इसी दिशा में की गई है. विभाग ने जिला शिक्षा अधिकारियों को सभी जरूरी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं.

यह भी पढ़ें : CG News: साल में सिर्फ एक दिन खुलता है मां लिंगेश्वरी गुफा मंदिर, दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें