CG News: साल में सिर्फ एक दिन खुलता है मां लिंगेश्वरी गुफा मंदिर, दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

CG News: साल में सिर्फ एक दिन खुलता है मां लिंगेश्वरी गुफा मंदिर, दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

CG News: साल में सिर्फ एक दिन खुलता है मां लिंगेश्वरी गुफा मंदिर, दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

CG News: फरसगांव के आलोर-झाटीबन की पहाड़ी पर स्थित मां लिंगेश्वरी गुफा मंदिर में वार्षिक दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है. इस मंदिर की खासियत यह है कि गुफा का द्वार साल में केवल एक दिन श्रद्धालुओं के लिए खोला जाता है. इस बार 23 सितंबर, बुधवार को पूजा-अर्चना के बाद मंदिर के कपाट खोले जाएंगे, लेकिन माता के दर्शन के लिए भक्त कई दिन पहले से ही पहुंचने लगे हैं.

Glory of Maa Lingeshwari Devi : साल में 12 घंटे के लिए होते हैं मां  लिंगेश्वरी के दर्शन, संतान देने वाली देवी के बारे में जानिए !

छत्तीसगढ़ समेत दूसरे राज्यों से आए भक्त

मां लिंगेश्वरी के दर्शन के लिए छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों से श्रद्धालु पहुंच चुके हैं. इनमें दुर्ग, बालोद, चारामा, कोंडागांव, बस्तर, केशकाल, सिहावा, रायपुर, कुरूद, कोयलीबेड़ा और भानपुरी समेत कई इलाके शामिल हैं. इसके अलावा उत्तर प्रदेश, झारखंड, हरियाणा और मुंबई से भी श्रद्धालु यहां पहुंचे हैं.

Devotees wait for the opening of Maa Lingeshwari Cave

एक किलोमीटर तक लाइन

मंदिर के प्रवेश स्थल से गुफा तक श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी हुई है. यह लाइन करीब एक किलोमीटर तक पहुंच गई है. कई लोग चटाई बिछाकर वहीं ठहरे हुए हैं और मंदिर का द्वार खुलने का इंतजार कर रहे हैं. श्रद्धालुओं की कोशिश है कि बुधवार सुबह जैसे ही गुफा का प्रवेश खुले, उन्हें माता के दर्शन का अवसर मिल सके.

भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने बढ़ाई तैयारी

बुधवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए मंदिर समिति और जिला प्रशासन व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे रहे हैं. सुबह पुजारियों की ओर से विधि-विधान से पूजा कराए जाने के बाद गुफा का द्वार खोला जाएगा. सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल की तैनाती होगी. श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग और स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं का भी इंतजाम किया गया है. स्थानीय जनप्रतिनिधियों की ओर से भंडारे की व्यवस्था की जा रही है.

मनोकामना लेकर माता के दरबार में पहुंचे भक्त

मां लिंगेश्वरी के प्रति श्रद्धालुओं में गहरी आस्था बताई जाती है. कई भक्त अपनी अलग-अलग मनोकामनाओं के साथ यहां पहुंचते हैं. उत्तर प्रदेश के सीतापुर से बालक राम राज अपनी पत्नी के साथ पहली बार मंदिर पहुंचे हैं. हरियाणा से हरपाल सिंह और मुंबई से श्रीकांत चौधरी भी अपनी पत्नियों के साथ यहां आए हैं. इन श्रद्धालुओं ने बताया कि वे संतान प्राप्ति की इच्छा लेकर मां लिंगेश्वरी के दरबार में पहुंचे हैं.

यह भी पढ़ें : CG News: सड़क हादसे के बाद किरण सिंह देव की रायपुर वापसी, दिल्ली से 23 सितंबर को होंगे रवाना

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें