CG News: प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से छत्तीसगढ़ में मत्स्य क्रांति, जशपुर बना सफलता का नया मॉडल
CG News: छत्तीसगढ़ में मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने वाला प्रमुख व्यवसाय बनकर उभरा है। केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य में मत्स्य क्षेत्र का तेजी से विस्तार हो रहा है। इससे किसानों और ग्रामीण युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं, योजना के तहत आधुनिक तकनीक, प्रशिक्षण और अनुदान आधारित सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। इसका लाभ उठाकर छोटे और सीमांत किसान भी मत्स्य पालन व्यवसाय से जुड़ रहे हैं। इससे उनकी आय में वृद्धि हो रही है और वे आर्थिक रूप से अधिक सशक्त बन रहे हैं।
जशपुर ने रचा उत्पादन का नया इतिहास
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के गृह जिले जशपुर में मत्स्य उत्पादन ने नई ऊंचाइयों को छुआ है। पिछले 22 महीनों के दौरान जिले में 22,805 मीट्रिक टन मछली उत्पादन दर्ज किया गया, जो क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। इससे स्थानीय किसानों की आर्थिक स्थिति में भी सकारात्मक बदलाव आया है, मत्स्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में 18.50 करोड़ स्पॉन, 2.55 करोड़ स्टेज फ्राय और 2.94 करोड़ मत्स्य बीजों का उत्पादन एवं संचयन किया गया है। स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध होने से मत्स्य उत्पादन क्षमता में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है।

हजारों हितग्राहियों को मिला सीधा लाभ
जिले में 77.67 हेक्टेयर तालाब और 295.27 हेक्टेयर जलाशयों का पट्टा आवंटित किया गया है। इसके अलावा नाव, जाल, फिंगरलिंग, बीमा और विपणन सहायता जैसी सुविधाओं के माध्यम से 7,000 से अधिक मत्स्यपालकों को लाभ पहुंचाया गया है, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत तालाब निर्माण, बायोफ्लॉक यूनिट और पौंड लाइनर जैसी आधुनिक सुविधाओं के लिए 60 प्रतिशत तक अनुदान दिया जा रहा है। इससे उत्पादन लागत कम होने के साथ-साथ उत्पादकता में भी वृद्धि दर्ज की जा रही है।
प्रशिक्षण से मिल रहा वैज्ञानिक ज्ञान
मत्स्यपालकों को विभिन्न राज्यों में एक्सपोजर विजिट और विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रमों के जरिए आधुनिक मत्स्य पालन तकनीकों की जानकारी दी जा रही है। इनमें बीज प्रबंधन, रोग नियंत्रण, वैज्ञानिक उत्पादन और विपणन रणनीतियां शामिल हैं, मत्स्य पालन अब केवल एक व्यवसाय नहीं बल्कि ग्रामीण विकास और रोजगार सृजन का मजबूत माध्यम बन चुका है। इस योजना के जरिए छत्तीसगढ़ के गांवों में आर्थिक आत्मनिर्भरता बढ़ रही है और राज्य आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
यह भी पढ़ें : CG News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: जशपुर में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी, हजारों लोग करेंगे एक साथ योग
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |


