CG News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: जशपुर में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी, हजारों लोग करेंगे एक साथ योग
CG News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर छत्तीसगढ़ का जशपुर जिला एक अनोखी उपलब्धि हासिल करने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। आयुष मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा निर्धारित थीम “Yoga for Healthy Ageing” के तहत जिले में योग के माध्यम से गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी की जा रही है। इस विशेष अभियान को लेकर प्रशासन और आयुष विभाग व्यापक स्तर पर तैयारियों में जुटे हुए हैं।

14 जून को होगा रिकॉर्ड बनाने का प्रयास
आयुष विभाग के अनुसार 14 जून 2026 को सुबह 6:15 बजे से 7:35 बजे तक एक विशेष ऑनलाइन योग सत्र आयोजित किया जाएगा। इस दौरान देशभर से अधिकतम लोगों को एक साथ जोड़कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम में शामिल होने के इच्छुक प्रतिभागी टोल-फ्री नंबर पर मिस्ड कॉल देकर अपना पंजीयन करा सकते हैं, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य आयोजन के तहत 21 जून को जशपुर के रणजीता स्टेडियम में जिला स्तरीय योग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, विद्यार्थी, सामाजिक संगठन और बड़ी संख्या में नागरिक शामिल होकर सामूहिक योगाभ्यास करेंगे।
योग संगम पोर्टल पर जारी है पंजीयन
योग दिवस से जुड़े सभी कार्यक्रमों के पंजीयन और दस्तावेजीकरण के लिए आयुष मंत्रालय ने योग संगम पोर्टल 2026 शुरू किया है। शासकीय विभाग, शैक्षणिक संस्थान और सामाजिक संगठन अपने योग कार्यक्रमों का पंजीयन कर सकते हैं तथा आयोजन के बाद फोटो और रिपोर्ट भी पोर्टल पर अपलोड कर सकते हैं, यह पहल केवल रिकॉर्ड बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों को योग के प्रति जागरूक कर स्वस्थ, सक्रिय और संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने का भी माध्यम बनेगी। जिला प्रशासन ने नागरिकों से इस ऐतिहासिक पहल में बढ़-चढ़कर भाग लेने और इसे सफल बनाने की अपील की है।
यह भी पढ़ें : CG News: भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों को मजबूत बनाने पर रायपुर में चर्चा, निर्यातकों के लिए वित्तीय और बीमा सुविधाओं के विस्तार पर जोर
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
