CG News: स्व-सहायता समूह से बदली सम्पत्ति प्रजापति की जिंदगी, बनीं “लखपति दीदी”
CG News: मुंगेली जिले के लोरमी जनपद के खपरीकला गांव की रहने वाली सम्पत्ति प्रजापति ने सीमित संसाधनों के बावजूद आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है। आज वे “लखपति दीदी” के रूप में पहचानी जाती हैं।
पहले थी आर्थिक परेशानी
समूह से जुड़ने से पहले उनके परिवार की आय का मुख्य साधन एक छोटा होटल था, जिससे मुश्किल से घर का खर्च चलता था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिवार की जरूरतें पूरी करना चुनौती था।

योजना से बदली जिंदगी
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के तहत “जय शनिदेव महिला स्व-सहायता समूह” से जुड़ने के बाद उन्हें रिवॉल्विंग फंड, कम्युनिटी इन्वेस्टमेंट फंड और बैंक लोन की सुविधा मिली, जिसने उनकी जिंदगी बदल दी।
शुरू किए नए व्यवसाय
मिली आर्थिक मदद से उन्होंने अपने होटल व्यवसाय का विस्तार किया और साथ ही सुहाग भंडार व किओस्क बैंकिंग जैसे नए काम भी शुरू किए, पहले जहां उनकी मासिक आय लगभग 10 हजार रुपये थी, अब बढ़कर 25 हजार रुपये हो गई है। सालाना आय करीब 3 लाख रुपये पहुंच गई है, वहीं खेती से अतिरिक्त 1 लाख रुपये की आमदनी भी हो रही है।
परिवार में आया सकारात्मक बदलाव
आर्थिक मजबूती के साथ उनके परिवार का जीवन स्तर बेहतर हुआ है। बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य सुविधाओं में सुधार हुआ है, जिससे वे अब सम्मानजनक जीवन जी रही हैं, सम्पत्ति प्रजापति अब गांव की अन्य महिलाओं को भी स्व-सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित कर रही हैं। उनकी सफलता कई महिलाओं के लिए उम्मीद की नई किरण है।
यह भी पढ़ें : MP News: मध्यप्रदेश में गेहूं खरीदी बढ़ाने की मांग, किसानों के हित में केंद्र से कोटा बढ़ाने की अपील
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
