MP News: मध्यप्रदेश में गेहूं खरीदी बढ़ाने की मांग, किसानों के हित में केंद्र से कोटा बढ़ाने की अपील
MP News: मध्यप्रदेश सरकार ने किसानों के हित में एक अहम कदम उठाते हुए गेहूं खरीदी का कोटा बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार से मांग की है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए इसकी जानकारी दी, उन्होंने कहा कि वैश्विक चुनौतियों के बावजूद राज्य सरकार पूरी तरह किसानों के साथ खड़ी है और हर किसान की उपज खरीदने के लिए प्रतिबद्ध है।

चरणबद्ध तरीके से होगी खरीदी
मुख्यमंत्री ने बताया कि गेहूं खरीदी प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से की जा रही है। पहले छोटे किसानों से, फिर मध्यम और उसके बाद बड़े किसानों से गेहूं खरीदा जाएगा, ताकि सभी को समान अवसर मिल सके।
रिकॉर्ड पंजीयन और खरीदी
रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी हेतु 19.04 लाख किसानों ने पंजीयन कराया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में करीब 3 लाख अधिक है, अब तक प्रदेश में 2.21 लाख से अधिक किसानों से 95 लाख क्विंटल से ज्यादा गेहूं खरीदा जा चुका है। इसमें से 75 लाख क्विंटल से अधिक गेहूं का परिवहन भी हो चुका है, सरकार ने 1.06 लाख किसानों को 1091 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का भुगतान भी कर दिया है।
समर्थन मूल्य और बोनस
प्रदेश में किसानों से गेहूं की खरीदी 2625 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जा रही है, जिसमें
• 2585 रुपये समर्थन मूल्य
• 40 रुपये प्रति क्विंटल बोनस
शामिल है।
वैश्विक चुनौतियों के बावजूद तैयारी
मुख्यमंत्री ने बताया कि पश्चिम एशिया में युद्ध जैसी परिस्थितियों के बावजूद गेहूं खरीदी के लिए पर्याप्त बारदाना उपलब्ध कराया गया है। जूट बैग के साथ-साथ पीपी बैग और अन्य विकल्पों की भी व्यवस्था की गई है।
केंद्र से कोटा बढ़ाने की मांग
भारत सरकार ने इस वर्ष 78 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदी का लक्ष्य तय किया है, लेकिन प्रदेश में बेहतर उत्पादन को देखते हुए यह लक्ष्य कम पड़ सकता है, इसीलिए राज्य सरकार ने केंद्र से इस लक्ष्य को बढ़ाने का अनुरोध किया है और इस विषय पर लगातार संपर्क बनाए रखा गया है।
यह भी पढ़ें : MP News: मध्यप्रदेश में किसानों के लिए बड़ा ऐलान, जमीन अधिग्रहण पर मिलेगा 4 गुना मुआवजा
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
