CG News: ललितपुर में सड़क दुर्घटना, किरण सिंहदेव की कार ट्रक से टकराई, नेताओं ने जताई चिंता

CG News: ललितपुर में सड़क दुर्घटना, किरण सिंहदेव की कार ट्रक से टकराई, नेताओं ने जताई चिंता

CG News: ललितपुर में सड़क दुर्घटना, किरण सिंहदेव की कार ट्रक से टकराई, नेताओं ने जताई चिंता

CG News: छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण सिंहदेव उत्तर प्रदेश के ललितपुर में सड़क हादसे का शिकार हो गए, हादसे में उन्हें कमर में चोट आई है, जिसके बाद उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Kiran Singhdev who started politics as student union president became Chhattisgarh BJP president know his political journey छात्रसंघ अध्यक्ष से राजनीति की शुरुआत करने वाले किरण सिंहदेव बने ...

बागेश्वर धाम से लौटते समय हादसा

जानकारी के अनुसार किरण सिंहदेव अपने परिवार के साथ बागेश्वर धाम के दर्शन कर वापस लौट रहे थे, इसी दौरान ललितपुर के तालबेहट क्षेत्र में उनकी इनोवा कार एक खड़े ट्रक से पीछे से टकरा गई, जिसमें वे और चालक घायल हो गए, हादसे के समय कार के एयरबैग खुल गए, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया, घटना के बाद दोनों घायलों को पहले तालबेहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया.

नेताओं ने जताई जल्द स्वस्थ होने की कामना

हादसे की जानकारी मिलने के बाद छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने चिंता जताई और किरण सिंहदेव के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की, उन्होंने कहा कि उनकी मुस्कुराहट कार्यकर्ताओं की ताकत है, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने भी हादसे पर संवेदना व्यक्त की, उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से किरण सिंहदेव के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की और उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की.

यह भी पढ़ें : CG News: शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन परीक्षा का कार्यक्रम जारी, पांच संभागों में बनेंगे केंद्र

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें