CG News: छत्तीसगढ़ में रेल नेटवर्क विस्तार को मिली रफ्तार, 2030 तक दोगुना होगा रेल मार्ग

CG News: छत्तीसगढ़ में रेल नेटवर्क विस्तार को मिली रफ्तार, 2030 तक दोगुना होगा रेल मार्ग

CG News: छत्तीसगढ़ में रेल नेटवर्क विस्तार को मिली रफ्तार, 2030 तक दोगुना होगा रेल मार्ग

CG News: छत्तीसगढ़ में रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने के लिए केंद्र सरकार बड़े स्तर पर निवेश कर रही है. प्रदेश में वर्ष 2030 तक रेल नेटवर्क को मौजूदा करीब 1,100 रूट किलोमीटर से बढ़ाकर लगभग 2,200 रूट किलोमीटर तक पहुंचाने का लक्ष्य तय किया गया है. इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत करीब 51 हजार करोड़ रुपये की विभिन्न रेल परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है.

70 साल का इंतजार खत्म, CG में रेल नेटवर्क का होगा विस्तार... रावघाट-जगदलपुर रेललाइन के लिए ₹3513 करोड़ का बजट

नई रेल लाइनों पर बढ़ा काम

प्रदेश में कई महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं की योजना तैयार की जा रही है. खरसिया-नया रायपुर-परमलकसा रेल लाइन, रावघाट-जगदलपुर रेल परियोजना, कोरबा-अंबिकापुर रेल लाइन और गढ़चिरौली-बचेली रेल लाइन के लिए सर्वे और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की जा रही है. इन परियोजनाओं के पूरा होने से औद्योगिक क्षेत्रों के साथ-साथ दूरस्थ इलाकों की रेल कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी.

4 new rail projects in Chhattisgarh soon

जशपुर को पहली बार मिलेगा रेल संपर्क

धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल लाइन को विशेष रेल परियोजना का दर्जा दिया गया है. इस परियोजना के पूरा होने के बाद जशपुर जिला पहली बार सीधे रेल नेटवर्क से जुड़ जाएगा. इससे क्षेत्र में व्यापार, पर्यटन और आवागमन को नई गति मिलने की संभावना है, राजधानी रायपुर में करीब 175 करोड़ रुपये की लागत से इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव के लिए आधुनिक होमिंग और मेंटेनेंस सुविधा विकसित की जा रही है. इस केंद्र में लगभग 250 इलेक्ट्रिक इंजनों के रखरखाव की व्यवस्था होगी, जिससे ट्रेनों के संचालन को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा.

दोहरीकरण और नई लाइनों का निर्माण जारी

प्रदेश में बोरीदंड-अंबिकापुर रेल लाइन के दोहरीकरण और बिलासपुर-झारसुगुड़ा चौथी रेल लाइन के निर्माण कार्य को भी तेज गति से आगे बढ़ाया जा रहा है. इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद यात्री ट्रेनों के संचालन में सुधार होगा, वहीं माल परिवहन क्षमता भी बढ़ेगी, रायपुर-विशाखापत्तनम और रायपुर-नागपुर वंदे भारत ट्रेनों के संचालन के बाद छत्तीसगढ़ में आधुनिक रेल सुविधाओं का विस्तार लगातार जारी है. सरकार का फोकस तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक रेल सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ प्रदेश की कनेक्टिविटी को राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत बनाना है.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में नया धर्म स्वातंत्र्य कानून लागू, जबरन धर्म परिवर्तन पर सख्त दंड का प्रावधान

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें