MP News: लाडली बहना योजना की 38वीं किस्त जारी, CM मोहन ने UCC पर किया बड़ा ऐलान
MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भिंड जिले के लहार से लाडली बहना योजना की 38वीं किस्त जारी करते हुए प्रदेश की करीब 1 करोड़ 25 लाख 15 हजार महिलाओं के खातों में 1835 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर की. मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना की शुरुआत 1000 रुपये प्रति माह से हुई थी, लेकिन अब प्रत्येक पात्र महिला को हर महीने 1500 रुपये दिए जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि पिछले ढाई वर्षों में योजना के तहत 51 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे महिलाओं के खातों में भेजी जा चुकी है.

समान नागरिक संहिता पर बड़ा ऐलान
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि इसी महीने मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता, UCC, लागू होने जा रही है. उन्होंने कहा कि इस कानून से सभी नागरिकों को समान अधिकार मिलेंगे, विशेष रूप से मुस्लिम महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा. मुख्यमंत्री के अनुसार, इस विषय पर सरकार को 10 लाख से अधिक सुझाव प्राप्त हुए हैं, मुख्यमंत्री ने बताया कि शिवपुरी में 2500 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक मिसाइल फैक्ट्री स्थापित की गई है, जो देश की रक्षा क्षमता को मजबूत करेगी. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश देश में सबसे कम बेरोजगारी दर वाले राज्यों में शामिल है और सरकार युवाओं को रोजगार मांगने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बनाने की दिशा में काम कर रही है.

दूध उत्पादन और परिवहन पर भी फोकस
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार किसानों, महिलाओं और युवाओं के विकास के लिए लगातार काम कर रही है. प्रदेश को दूध उत्पादन में देश में पहले स्थान पर पहुंचाने के लिए गौशालाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है. साथ ही चरणबद्ध तरीके से सरकारी बस सेवाएं दोबारा शुरू की जा रही हैं और प्रदेशभर में गीता भवन तथा वृंदावन ग्राम विकसित किए जा रहे हैं, मुख्यमंत्री ने लहार में 238.96 करोड़ रुपये की लागत वाले 40 विकास कार्यों का लोकार्पण किया. इसके अलावा 83.33 करोड़ रुपये की लागत वाली 16 नई विकास परियोजनाओं का भूमिपूजन भी किया. उन्होंने सांदीपनी व्यवस्था पर आधारित चार नए विद्यालयों का लोकार्पण किया और लहार में नए पीजी कॉलेज की स्थापना की घोषणा भी की.
हितग्राहियों को बांटे प्रमाण पत्र
कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री ने विकास प्रदर्शनी, पोषण प्रदर्शनी और महिला उद्यमियों के स्टॉलों का अवलोकन किया तथा विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को प्रमाण पत्र और सहायता राशि वितरित की. इससे पहले उन्होंने लहार विधायक अम्बरीश शर्मा के पैतृक गांव पहुंचकर उनकी दिवंगत माताजी स्वर्गीय अरुणा देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की.
यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में डॉक्टर का अपॉइंटमेंट लेने के नाम पर साइबर ठगी, APK फाइल डाउनलोड करते ही FD से 1 लाख रुपये पार
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
