CG News: नकटी के 65 परिवारों के पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू, पक्के मकानों में मिलेंगी सभी बुनियादी सुविधाएं

CG News: नकटी के 65 परिवारों के पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू, पक्के मकानों में मिलेंगी सभी बुनियादी सुविधाएं

CG News: नकटी के 65 परिवारों के पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू, पक्के मकानों में मिलेंगी सभी बुनियादी सुविधाएं

CG News: राजधानी रायपुर के नया रायपुर क्षेत्र स्थित नकटी गांव में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया के साथ प्रभावित परिवारों के पुनर्वास का कार्य भी शुरू कर दिया गया है. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पात्र परिवारों को वैकल्पिक आवास उपलब्ध कराए बिना कोई भी परिवार बेघर नहीं होने दिया जाएगा.

नकटी के बेघर हुए 65 परिवारों पर सत्ता का मरहम!:नया रायपुर में होगा पुनर्वास,  देखरेख के लिये बनी 8 सदस्यीय टीम - 65 Displaced Families From Nakti Village  To Be ...

65 परिवारों के लिए तैयार किया गया नया आवास

प्रभावित परिवारों के सर्वे और सत्यापन के बाद 65 पात्र परिवारों को पुनर्वास योजना में शामिल किया गया है. इन परिवारों को नया रायपुर अटल नगर के सेक्टर-30 स्थित ईडब्ल्यूएस आवासों में बसाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. कई परिवारों को अस्थायी आवंटन भी प्रदान किया जा चुका है, पुनर्वास के लिए चिन्हित आवासों में पेयजल, विद्युत आपूर्ति, सड़क, सीवर नेटवर्क, सामुदायिक भवन और पार्क जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं. इसके अलावा घरों को रहने योग्य बनाने के लिए बिजली फिटिंग, पंखे और प्रकाश व्यवस्था का कार्य भी कराया जा रहा है.

नकटी में अतिक्रमण हटाने से पहले पुनर्वास सरकार ने प्रभावित 65 परिवारों को  दिए पक्के आवास - सरोकार की खबर

विशेष समिति करेगी पूरी प्रक्रिया की निगरानी

पुनर्वास व्यवस्था को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए एक विशेष समिति का गठन किया गया है. समिति आवास आवंटन, पात्रता सत्यापन और पुनर्वास से जुड़ी व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी करेगी ताकि लाभार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, सेक्टर-30 में उपलब्ध खाली ईडब्ल्यूएस फ्लैटों में से 109 आवास पुनर्वास कार्य के लिए चिन्हित किए गए हैं. इन आवासों का निर्माण शहरी मानकों के अनुसार किया गया है और इनमें आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं.

शासकीय भूमि पर बनाई जाएगी नई विकास योजना

अधिकारियों के अनुसार अतिक्रमण मुक्त होने के बाद संबंधित शासकीय भूमि का उपयोग भविष्य की विकास परियोजनाओं के लिए किया जाएगा. क्षेत्र के एक हिस्से में विशेष परियोजनाएं विकसित की जाएंगी, जबकि अन्य हिस्सों में नियोजित आवासीय विकास की संभावनाओं पर काम किया जाएगा, प्रशासन का कहना है कि पुनर्वास का उद्देश्य केवल वैकल्पिक आवास देना नहीं बल्कि प्रभावित परिवारों को बेहतर जीवन स्तर और सुरक्षित आवास उपलब्ध कराना भी है. इसी सोच के साथ चरणबद्ध तरीके से पुनर्वास और विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है.

यह भी पढ़ें : CG News: सुकमा में शुरू हुआ VBGRAM-G अभियान, ग्रामीणों को मिलेगा अधिक रोजगार और बढ़ी हुई मजदूरी का लाभ

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें