CG News: बिलासपुर रेलवे डिपो में बढ़ेंगी आधुनिक ट्रेनों की मरम्मत सुविधाएं, 96.18 करोड़ का टेंडर जारी

CG News: बिलासपुर रेलवे डिपो में बढ़ेंगी आधुनिक ट्रेनों की मरम्मत सुविधाएं, 96.18 करोड़ का टेंडर जारी

CG News: बिलासपुर रेलवे डिपो में बढ़ेंगी आधुनिक ट्रेनों की मरम्मत सुविधाएं, 96.18 करोड़ का टेंडर जारी

CG News: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में आधुनिक ट्रेनों के रखरखाव को लेकर बड़ा काम शुरू होने जा रहा है. बिलासपुर कोचिंग डिपो को नए मेंटेनेंस हब के तौर पर विकसित करने के लिए रेलवे ने 96.18 करोड़ रुपये का EPC टेंडर जारी किया है. इस योजना के तहत ऐसी सुविधाएं तैयार की जाएंगी, जहां आधुनिक ट्रेनों की बड़ी मरम्मत और तकनीकी जांच का काम किया जा सके.

हेवी रिपेयर बे का होगा निर्माण

परियोजना के तहत डिपो में विशेष हेवी रिपेयर बे तैयार किया जाएगा. यहां वंदे भारत और अमृत भारत जैसी आधुनिक ट्रेनों के जटिल मेंटेनेंस कार्य किए जा सकेंगे. इसके अलावा सर्विस-कम-स्टोर बिल्डिंग भी बनाई जाएगी, जिसमें स्पेयर पार्ट्स, तकनीकी उपकरण और ट्रेनों के रखरखाव में इस्तेमाल होने वाली जरूरी सामग्री को सुरक्षित रखने की व्यवस्था होगी, रेलवे की ओर से जारी टेंडर के मुताबिक निविदा प्रक्रिया 7 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी और 21 अक्टूबर को आवेदन की अंतिम तारीख होगी. ठेका मिलने के बाद संबंधित निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए 12 महीने का समय निर्धारित किया गया है. पूरी योजना पर रेलवे करीब 96 करोड़ 18 लाख रुपये खर्च करेगा.

डिपो में पहले से चल रहा विकास कार्य

बिलासपुर कोचिंग डिपो में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर करने के लिए पहले से भी काम जारी है. उपलब्ध जानकारी के अनुसार 6 अगस्त तक इस परियोजना पर लगभग 65 करोड़ रुपये खर्च हो चुके थे. वित्तीय प्रगति करीब 60 प्रतिशत और निर्माण की भौतिक प्रगति लगभग 70 प्रतिशत तक पहुंच गई थी. पहले इस काम को 31 अगस्त 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया था.

दुर्ग डिपो के लिए भी बड़ी योजना

बिलासपुर के बाद दुर्ग कोचिंग डिपो की सुविधाओं को भी आधुनिक बनाने की तैयारी है. इसके लिए करीब 50 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया है. मंजूरी मिलने के बाद दुर्ग में भी वंदे भारत और अमृत भारत जैसी ट्रेनों के रखरखाव से जुड़ी सुविधाएं विकसित की जा सकेंगी. इससे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर और दुर्ग क्षेत्र में आधुनिक ट्रेनों के मेंटेनेंस का ढांचा और मजबूत होने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में 1 सितंबर से बिजली कनेक्शन की eKYC, आधार और बिल में नाम अलग तो पहले करें सुधार

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें