CG News: जशपुर में 119 करोड़ की ‘समृद्धि एम-कैड योजना’ लॉन्च, आधुनिक सिंचाई से बनेगा राष्ट्रीय मॉडल

CG News: जशपुर में 119 करोड़ की ‘समृद्धि एम-कैड योजना’ लॉन्च, आधुनिक सिंचाई से बनेगा राष्ट्रीय मॉडल

CG News: जशपुर में 119 करोड़ की ‘समृद्धि एम-कैड योजना’ लॉन्च, आधुनिक सिंचाई से बनेगा राष्ट्रीय मॉडल

CG News: जशपुर जिला अब आधुनिक खेती और जल प्रबंधन के क्षेत्र में देशभर के लिए एक मिसाल बनता जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने गृह ग्राम बगिया से 119 करोड़ रुपए की ‘समृद्धि एम-कैड योजना’ का शुभारंभ किया, जो कृषि व्यवस्था में बड़े बदलाव की दिशा में अहम कदम है।

नहरों की जगह भूमिगत पाइपलाइन

इस परियोजना की सबसे खास बात यह है कि इसमें पारंपरिक नहर प्रणाली को छोड़कर भूमिगत पाइपलाइन आधारित दाबित सिंचाई व्यवस्था अपनाई गई है।
• पाइपलाइन जमीन के भीतर बिछाई जाएगी
• किसानों की जमीन का अधिग्रहण नहीं होगा
• पानी सीधे खेतों तक पहुंचेगा, बिना किसी नुकसान के

सौर ऊर्जा से कम लागत में सिंचाई

योजना के संचालन के लिए सौर ऊर्जा का उपयोग किया जाएगा, जिससे बिजली खर्च लगभग खत्म हो जाएगा। इससे किसानों को कम लागत में अधिक उत्पादन का लाभ मिलेगा।

स्मार्ट तकनीक से पानी का बेहतर उपयोग

इस प्रोजेक्ट में अत्याधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है,

• SCADA सिस्टम
• IoT (इंटरनेट ऑफ थिंग्स)
इनकी मदद से यह तय किया जाएगा कि किस खेत को कब और कितनी मात्रा में पानी देना है, जिससे जल की बर्बादी रुकेगी और उत्पादन बढ़ेगा।

13 गांवों की बदलेगी तस्वीर

इस योजना से जशपुर जिले के 13 गांवों को सीधा लाभ बगिया, उसकुटी, रजोती, सुजीबहार, चोंगरीबहार, बांसबहार, डोकड़ा, सिकरिया, पतराटोली, गहिराडोहर, बीहाबल, नरियरडांड और ढुढुडांड को मिलेगा.

मुख्यमंत्री का विजन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि पहले किसान मानसून पर निर्भर रहते थे, लेकिन अब “पर ड्रॉप मोर क्रॉप” के लक्ष्य के साथ जशपुर देश के लिए एक मॉडल के रूप में उभरेगा, इस परियोजना के लिए केंद्र सरकार ने 95.89 करोड़ रुपए की मदद दी है। देश के 23 राज्यों में ऐसी 34 योजनाएं स्वीकृत की गई हैं, जिनमें छत्तीसगढ़ का यह प्रोजेक्ट भी शामिल है।

महिलाएं संभालेंगी जिम्मेदारी

योजना के संचालन में जल उपभोक्ता समितियों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी, जिसमें महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई है। 13 गांवों की महिलाएं इसकी निगरानी करेंगी, इस महत्वाकांक्षी योजना को अगले 6 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य है। शुरुआती 5 साल तक इसका रखरखाव ठेकेदार करेगा, इसके बाद इसे स्थानीय समितियों को सौंप दिया जाएगा।

कृषि क्षेत्र में नया बदलाव

‘समृद्धि एम-कैड योजना’ से न सिर्फ सिंचाई व्यवस्था आधुनिक होगी, बल्कि किसानों की आय में बढ़ोतरी और जल संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। यह पहल छत्तीसगढ़ को कृषि नवाचार के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने वाली साबित हो सकती है।

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार 2026 की शुरुआत, 1 मई से 10 जून तक चलेगा अभियान

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें