CG News: रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला: DPDP अधिनियम 2023 के प्रभावी क्रियान्वयन पर हुई विस्तृत चर्चा
CG News: छत्तीसगढ़ में डिजिटल सेवाओं को सुरक्षित और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से रायपुर में एक दिवसीय राज्य स्तरीय डिजिटल इंडिया परामर्श कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ इंफोटेक प्रमोशन सोसायटी (CHiPS) और नेशनल ई-गवर्नेंस डिवीजन (NeGD) के संयुक्त सहयोग से संपन्न हुआ।
DPDP अधिनियम 2023 पर विशेष चर्चा
कार्यशाला में ‘डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन (DPDP) अधिनियम, 2023’ के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत मंथन किया गया। राज्य सरकार ने सभी विभागों में ‘Privacy by Design’ मॉडल को अपनाने की दिशा में गंभीरता से कार्य करने की बात कही, इस पहल का उद्देश्य नागरिकों के व्यक्तिगत डेटा को सुरक्षित रखना और डिजिटल सेवाओं में पारदर्शिता बढ़ाना है।
नागरिक डेटा सुरक्षा पर सरकार की प्राथमिकता
CHiPS के सीईओ ने बताया कि राज्य सरकार नागरिकों के डेटा सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि ‘सेवा सेतु’ प्लेटफॉर्म को डिजिलॉकर, उमंग और My Scheme जैसे राष्ट्रीय डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से जोड़ा गया है, जिससे सेवाएं अधिक तेज और सरल हो गई हैं, NeGD के अधिकारियों ने बताया कि DPDP अधिनियम से सरकारी संस्थानों में डेटा प्रबंधन अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनेगा, वहीं NIC के विशेषज्ञ ने डेटा न्यूनतमकरण, लॉग मॉनिटरिंग और नियमित सुरक्षा ऑडिट को साइबर सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी बताया।
तकनीकी सत्रों में विशेषज्ञों की प्रस्तुति
कार्यशाला में कई विशेषज्ञों ने डिजिटल गवर्नेंस और डेटा सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रस्तुति दी। इसमें डेटा फिड्यूशियरी, सहमति प्रबंधन और शिकायत निवारण प्रणाली जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी साझा की गई, साथ ही डिजिलॉकर, उमंग और My Scheme प्लेटफॉर्म के एकीकरण और उपयोगिता पर भी चर्चा हुई।
30-60-90 दिन का एक्शन प्लान तैयार होगा
कार्यशाला के समापन पर CHiPS के अधिकारियों ने बताया कि सभी सुझावों के आधार पर 30, 60 और 90 दिनों का चरणबद्ध एक्शन प्लान तैयार किया जाएगा। इसका उद्देश्य राज्य में DPDP अधिनियम का प्रभावी क्रियान्वयन और डिजिटल सेवाओं को और मजबूत बनाना है, इस महत्वपूर्ण कार्यशाला में 180 से अधिक वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में डिजिटल गवर्नेंस, डेटा सुरक्षा और राष्ट्रीय डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के एकीकरण पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया।
यह भी पढ़ें : CG News: जांजगीर-चांपा में सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल हुए वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, कई विकास कार्यों का लोकार्पण
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
