CG News: ‘सुषासन एक्सप्रेस’ से बदली नारायणपुर की तस्वीर, घर-घर पहुंच रहीं सरकारी सेवाएं

CG News: ‘सुषासन एक्सप्रेस’ से बदली नारायणपुर की तस्वीर, घर-घर पहुंच रहीं सरकारी सेवाएं

CG News: ‘सुषासन एक्सप्रेस’ से बदली नारायणपुर की तस्वीर, घर-घर पहुंच रहीं सरकारी सेवाएं

CG News: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में अब सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ रही। ‘सुषासन एक्सप्रेस’ पहल के जरिए प्रशासन खुद गांव-गांव पहुंचकर लोगों को सेवाएं दे रहा है।

क्या है ‘सुषासन एक्सप्रेस’?

कलेक्टर नम्रता जैन के नेतृत्व में जनवरी 2026 में शुरू की गई यह पहल एक मोबाइल सेवा केंद्र है। इसमें अधिकारी और डेटा ऑपरेटर गांवों में कैंप लगाकर मौके पर ही दस्तावेज और योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराते हैं।

हजारों लोगों को मिला सीधा लाभ

जनवरी से 23 अप्रैल 2026 तक इस अभियान के तहत बड़ी संख्या में लोगों को सेवाएं दी गईं:
• 1,951 आधार कार्ड जारी
• 10,682 आधार अपडेट
• 259 आयुष्मान कार्ड
• 306 श्रमिक कार्ड
• 514 राशन कार्ड
• 676 जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र
• 168 जाति प्रमाण पत्र
• 104 आय प्रमाण पत्र
• 63 निवास प्रमाण पत्र
इसके साथ ही पीएम किसान, पेंशन, मनरेगा और चुनावी पंजीकरण सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं।

अब दूर नहीं रहे गांव

झरावाही, कंदकाड़ी, कोरगे, पांगुड़, मधोनार, रायनार, कोरेंदा, तोयनार और छिनारी जैसे दूरस्थ गांव, जो पहले प्रशासन की पहुंच से दूर थे, अब सीधे इस पहल से जुड़ चुके हैं, कलेक्टर नम्रता जैन ने बताया कि हर आवेदन की निगरानी के लिए दैनिक मॉनिटरिंग सिस्टम लागू किया गया है, जिससे पारदर्शिता और तेजी दोनों सुनिश्चित हो रही है।

मुख्यमंत्री ने की सराहना

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस पहल को जनसेवा का प्रभावी मॉडल बताते हुए कहा कि, सरकार का लक्ष्य हर नागरिक तक बिना किसी बाधा के योजनाओं का लाभ पहुंचाना है, घने जंगल, पहाड़ी इलाके और सुरक्षा चुनौतियों के बावजूद नारायणपुर में ‘सुषासन एक्सप्रेस’ ने प्रशासन और जनता के बीच की दूरी को खत्म कर दिया है।

यह भी पढ़ें : Vindhya News: मोहन सरकार का बड़ा फैसला, विंध्य विकास प्राधिकरण में अध्यक्ष और उपाध्यक्षों की नियुक्ति

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें