CG News: वीबी-जीरामजी योजना से दिव्यांगों को मिला रोजगार, सम्मान और आत्मनिर्भरता का नया रास्ता

CG News: वीबी-जीरामजी योजना से दिव्यांगों को मिला रोजगार, सम्मान और आत्मनिर्भरता का नया रास्ता

CG News: वीबी-जीरामजी योजना से दिव्यांगों को मिला रोजगार, सम्मान और आत्मनिर्भरता का नया रास्ता

CG News: छत्तीसगढ़ में वीबी-जीरामजी योजना दिव्यांगजनों के लिए रोजगार और सम्मान का नया अवसर बनकर सामने आई है. योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को 125 दिनों तक रोजगार और 300 रुपये प्रतिदिन मजदूरी का लाभ दिया जा रहा है. इससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ आत्मनिर्भर बनने का रास्ता भी आसान हुआ है.

बढ़ी आय से बदला जीवन

योजना के जरिए पहले की तुलना में अधिक दिनों तक रोजगार मिलने से दिव्यांग हितग्राहियों की आमदनी में बढ़ोतरी हुई है. नियमित आय मिलने से परिवार की जरूरतें पूरी करना आसान हो रहा है. साथ ही भविष्य के लिए आर्थिक सुरक्षा का भरोसा भी बढ़ा है, राजनांदगांव जिले के सुंदरा गांव के रहने वाले दिव्यांग चंद्रप्रकाश साहू को योजना के तहत मेट की जिम्मेदारी दी गई है. वे बड़ी संख्या में मजदूरों के कार्यों का समन्वय कर रहे हैं. उनका कहना है कि इस जिम्मेदारी ने उन्हें समाज में नई पहचान दिलाई है और आत्मविश्वास को भी मजबूत किया है.

वीबी-जीरामजी योजना से दिव्यांगजनों को मिला सम्मान और रोजगार, 125 दिनों का  रोजगार, 300 रुपये प्रतिदिन मजदूरी और मेट की जिम्मेदारी से बढ़ा ...

सम्मान ने बढ़ाया आत्मविश्वास

बेहतर कार्य के लिए चंद्रप्रकाश साहू को सार्वजनिक कार्यक्रम में सम्मानित भी किया गया. उनका मानना है कि इस सम्मान ने उन्हें और अधिक जिम्मेदारी के साथ काम करने की प्रेरणा दी है. अब वे अपने अनुभव से दूसरे लोगों को भी आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं, डोंगरगांव विकासखंड के कोहका गांव की दिव्यांग रंभा मंडावी भी योजना के तहत मेट के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. उन्हें पहले सीमित रोजगार मिलता था, लेकिन अब 125 दिनों तक काम और बेहतर मजदूरी मिलने से परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार आया है.

सरकारी योजनाओं की बन रहीं सेतु

रंभा मंडावी अपने कार्य के साथ गांव के लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी देती हैं. उनका प्रयास रहता है कि पात्र लोगों तक समय पर योजनाओं का लाभ पहुंचे. उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें भी सम्मानित किया गया, जिससे उनका मनोबल और बढ़ा है, योजना से जुड़े हितग्राहियों का कहना है कि यह पहल केवल रोजगार उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है. बेहतर मजदूरी, अतिरिक्त कार्य दिवस और जिम्मेदारीपूर्ण भूमिका ने दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया है. इससे समाज में उनकी भागीदारी बढ़ी है और भविष्य को लेकर नया विश्वास भी मजबूत हुआ है.

यह भी पढ़ें : CG News: 125 दिन रोजगार की गारंटी, ग्रामीण परिवारों की आय बढ़ाने की नई पहल

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें