CG News: युवा खिलाड़ियों को मिलेगा बेहतर अवसर, रायगढ़ स्पोर्ट्स क्लब में खेल सुविधाओं का निरीक्षण करने पहुंचे वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
CG News: छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ स्पोर्ट्स क्लब का दौरा कर खेल सुविधाओं और अधोसंरचना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने टेनिस कोर्ट सहित विभिन्न खेल सुविधाओं का जायजा लिया और खिलाड़ियों को बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर जोर दिया।
युवा खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
निरीक्षण के दौरान वित्त मंत्री ने क्लब में अभ्यास कर रहे युवा खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं के व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है, जो अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को मजबूत बनाता है, मंत्री ने कहा कि रायगढ़ के खिलाड़ियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। यदि उन्हें बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक सुविधाएं और उचित मार्गदर्शन मिले तो वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं तथा प्रदेश का नाम रोशन कर सकते हैं।
खेल अधोसंरचना को मजबूत करने पर जोर
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। सरकार का लक्ष्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के खिलाड़ियों को समान सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि हर प्रतिभा को आगे बढ़ने का अवसर मिल सके, कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने वित्त मंत्री के साथ चर्चा की और खेल सुविधाओं के विस्तार से जुड़े सुझाव साझा किए। इस अवसर पर क्लब के पदाधिकारी, खिलाड़ी और खेल प्रेमी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें : CG News: बाल सुरक्षा पर मंत्री राजवाड़े का संदेश, बच्चों का सुरक्षित भविष्य समाज की साझा जिम्मेदारी
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
