Indore News: इंदौर स्मार्ट सिटी घोटाला? साढ़े 3 करोड़ की RO मशीनें गायब, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

Indore News: इंदौर स्मार्ट सिटी घोटाला? साढ़े 3 करोड़ की RO मशीनें गायब, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

Indore News: इंदौर स्मार्ट सिटी घोटाला? साढ़े 3 करोड़ की RO मशीनें गायब, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर में स्मार्ट सिटी योजना को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। यहां करोड़ों रुपये खर्च कर लगाई गई आरओ (RO) मशीनें अब गायब बताई जा रही हैं, जिससे योजना की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

File Photo.

क्या है पूरा मामला?

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत इंदौर के विभिन्न स्थानों पर राहगीरों के लिए करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये की RO मशीनें लगाई गई थीं। इन मशीनों का उद्देश्य गर्मी के दौरान लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना था, लेकिन अब स्थिति यह है कि कई जगहों से ये मशीनें गायब हो चुकी हैं या काम नहीं कर रही हैं।

जनता को नहीं मिल रहा फायदा

भीषण गर्मी के बीच राहगीर और आम नागरिक पानी की बोतल खरीदकर पीने को मजबूर हैं। जिन जगहों पर मशीनें लगनी थीं, वहां या तो मशीनें मौजूद नहीं हैं या बंद पड़ी हैं, इससे स्मार्ट सिटी योजना के क्रियान्वयन पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, इस मामले को लेकर याचिकाकर्ता महेश गर्ग ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने इंदौर नगर निगम से 4 हफ्ते के भीतर जवाब मांगा है।

किन अधिकारियों को नोटिस?

कोर्ट ने इस मामले में कई अधिकारियों को नोटिस जारी किया है, जिनमें शामिल हैं:
• मुख्य सचिव, नगरीय प्रशासन विभाग
• निगमायुक्त, इंदौर नगर निगम
• कार्यपालन यंत्री, नर्मदा जल वितरण विभाग
• अधीक्षण यंत्री
अगली सुनवाई की तारीख 15 जून तय की गई है।

रख-रखाव पर सवाल

योजना के तहत यह भी तय था कि मशीनों का 10 साल तक रखरखाव किया जाएगा, लेकिन अब मशीनों के ही गायब होने की बात सामने आ रही है, इससे पूरी योजना की निगरानी और क्रियान्वयन पर सवाल खड़े हो गए हैं।

यह भी पढ़ें : MP News: एमपी बोर्ड मूल्यांकन पर सवाल, रीचेकिंग में 33 अंक बढ़े, फिर भी पोर्टल पर ‘नो चेंज’ दिखने से विवाद

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें