MP News: बालाघाट में 30 से ज्यादा आदिवासी बच्चों की मौत का मामला, पीड़ित परिवारों से मिलेंगे अभिजीत दीपके

MP News: बालाघाट में 30 से ज्यादा आदिवासी बच्चों की मौत का मामला, पीड़ित परिवारों से मिलेंगे अभिजीत दीपके

MP News: बालाघाट में 30 से ज्यादा आदिवासी बच्चों की मौत का मामला, पीड़ित परिवारों से मिलेंगे अभिजीत दीपके

MP News: एमपी के बालाघाट में संक्रामक बीमारियों के कारण कथित तौर पर 30 से अधिक आदिवासी बच्चों की मौत का मामला सामने आया है. इस मामले को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर हावी है. इसी बीच सीजेपी प्रवक्ता अभिजीत दीपके भी बालाघाट पहुंचे हैं. जिले के जिन गांवों में आदिवासी बच्चों की मौत हुई है, वहां जाकर दीपके पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे.

Abhijeet Dipke Balaghat visit

आदिवासी युवाओं के साथ गांवों में पहुंचेंगे दीपके

अभिजीत दीपके के साथ आदिवासी समाज के कई युवा भी मौजूद हैं, जो उनके साथ पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे हैं. जानकारी के मुताबिक अडोरी, कोरका और बोनदारी जैसे आदिवासी गांवों में भी अभिजीत दीपके जा सकते हैं. इन गांवों में जाकर वह बच्चों की मौत के मामले को लेकर परिवारों से जानकारी लेंगे.

दौरे से पहले सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

बालाघाट पहुंचने से पहले अभिजीत दीपके ने अपने एक्स यानी ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट किया था. इसमें उन्होंने बताया कि वह मध्य प्रदेश के बालाघाट के लिए निकल चुके हैं, जहां 30 आदिवासी बच्चों की मौत हुई है. उन्होंने पोस्ट में यह भी बताया कि उन्हें एक आदिवासी एक्टिविस्ट से जानकारी मिली है कि एमपी पुलिस उनके दौरे में समन्वय कर रहे कुछ आदिवासी छात्रों को हिरासत में लेने की कोशिश कर रही है.

अभिजीत दीपके ने उठाया गंभीर सवाल

अभिजीत दीपके ने अपनी पोस्ट में इस मामले को लेकर बीजेपी सरकार पर सवाल भी उठाया है. उन्होंने पूछा है कि आखिर बीजेपी शासित राज्य सच सामने आने से इतना क्यों डरते हैं. बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत के मामले में उनका यह दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब विपक्ष लगातार सरकार से जवाब मांग रहा है.

हाईकोर्ट ने भी मामले में लिया संज्ञान

इस मामले में मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने भी जनहित याचिका यानी PIL पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, कलेक्टर सहित अन्य अनावेदकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. ये आदेश कार्यवाहक चीफ जस्टिस विवेक रूसिया तथा जस्टिस प्रदीप मित्तल की पीठ ने जारी किया है. वहीं इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 18 सितंबर की तारीख तय की गई है.

यह भी पढ़ें : MP News: दिल्ली में अमित शाह और राजनाथ सिंह से मिले डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ल, सियासी हलचल के बीच बढ़ी सक्रियता

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें