MP News: दिल्ली में अमित शाह और राजनाथ सिंह से मिले डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ल, सियासी हलचल के बीच बढ़ी सक्रियता
MP News: दतिया उपचुनाव के बाद से ही मध्यप्रदेश में राजनीतिक हलचलें तेज हैं. खासकर बीजेपी में खासी गहमागहमी मची है. दतिया में विधानसभा का उपचुनाव हारने के बाद से ही प्रदेश नेताओं का दिल्ली का दौरा करने का सिलसिला शुरू हुआ, जोकि अभी तक जारी है. एमपी बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व में शामिल कई कद्दावर नेता बार-बार दिल्ली कूच कर रहे हैं और संगठन के वरिष्ठ नेताओं व सरकार के मंत्रियों की केंद्रीय नेतृत्व से लगातार मुलाकातें हो रही हैं.

डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ल पहुंचे दिल्ली
इसी क्रम में मध्यप्रदेश के डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ल भी दिल्ली पहुंचे. उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से उनके आवास पर जाकर चर्चा की. अमित शाह के अलावा डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ल केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से भी मिले. वहीं मुख्यमंत्री मोहन यादव शुक्रवार को दिनभर अनेक कार्यक्रमों में व्यस्त रहे, बाद में वे दिल्ली पहुंचे. सीएम मोहन यादव का यह 3 दिन में दिल्ली का दूसरा दौरा था.
हेमंत खंडेलवाल भी लगातार कर रहे दिल्ली दौरे
मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी लगातार दिल्ली जा रहे हैं. वे 15 दिनों में 3 बार नई दिल्ली प्रवास पर जा चुके हैं. हर बार उन्होंने बीजेपी संगठन के प्रमुख नेताओं से मुलाकात कर चर्चा की. सीएम मोहन यादव और प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के अलावा प्रदेश के कुछ अन्य बड़े नेताओं के दिल्ली पहुंचने की खबर है. इनमें डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ल भी शामिल हैं. उनकी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात भी हुई.
अमित शाह से मुलाकात को बताया सौजन्य भेंट
एमपी के डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ल ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से हुई मुलाकात को सौजन्य भेंट बताया है. उन्होंने सोशल मीडिया में मुलाकात की तस्वीरें भी साझा कीं. उन्होंने अपने एक्स हेंडल पर लिखा:
“आज माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah जी से उनके नई दिल्ली स्थित आवास पर सौजन्य भेंट की।इस अवसर पर उनसे विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
उनका मार्गदर्शन सदैव ही प्रेरणादायक होता है, जो मुझ जैसे करोड़ों कार्यकर्ताओं को अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करने की प्रेरणा देता है।”
राजनाथ सिंह से भी हुई मुलाकात
नई दिल्ली प्रवास के दौरान डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ल ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी मुलाकात की. इस भेंट की तस्वीरें भी उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर जारी कीं. डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ल ने अपने एक्स एकाउंट पर लिखा:
“आज नई दिल्ली में माननीय केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी से आत्मीय भेंट हुई।
इस दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा एवं विचार-विमर्श हुआ।
देश की सुरक्षा, सामरिक क्षमता और राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर उनका मार्गदर्शन सदैव प्रेरणादायी रहता है।”
यह भी पढ़ें : MP News: भोपाल में 22 साल की युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, बॉयफ्रेंड को भेजा आखिरी मैसेज
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
