MP News: A+ मॉनिटर के लंबित तबादलों पर CM मोहन यादव नाराज, रात 8 बजे तक आदेश जारी करने के निर्देश

MP News: A+ मॉनिटर के लंबित तबादलों पर CM मोहन यादव नाराज, रात 8 बजे तक आदेश जारी करने के निर्देश

MP News: A+ मॉनिटर के लंबित तबादलों पर CM मोहन यादव नाराज, रात 8 बजे तक आदेश जारी करने के निर्देश

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने A+ मॉनिटर के तहत लंबित तबादला प्रकरणों की समीक्षा करते हुए विभागों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई है. उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री की A+ नोटशीट में अनुशंसित सभी तबादला मामलों के आदेश शुक्रवार रात 8 बजे तक हर हाल में जारी किए जाएं.

तबादला नीति के बावजूद लंबित रहे मामले

समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि 20 मई को जारी तबादला नीति के दौरान मंत्रिमंडल ने तय किया था कि A+ मॉनिटर के सभी लंबित तबादला प्रकरणों का निराकरण 31 मई तक कर लिया जाए और 1 जून से आदेश जारी किए जाएं. इसके बावजूद कई विभाग निर्धारित समय पर कार्रवाई नहीं कर सके. इस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए.

सीएम ने A+ मॉनिटर प्रकरणों की समीक्षा बैठक मेंं अफसरों को निर्देश दिए।

3 दिन में मांगी घोषणाओं की कार्ययोजना

मुख्यमंत्री ने जिलों के दौरे के दौरान की गई सभी घोषणाओं के क्रियान्वयन की समय-सीमा और विस्तृत कार्ययोजना भी तीन दिन के भीतर मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि A+ मॉनिटर में शामिल किसी भी मामले को अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखा जाना चाहिए.

विभागों ने बताई देरी की वजह

बैठक के दौरान विभागीय अधिकारियों ने अपनी ओर से सफाई देते हुए कहा कि कई स्थानों पर जिन पदों पर तबादले प्रस्तावित हैं, वहां रिक्तियां उपलब्ध नहीं हैं. ऐसे में तत्काल आदेश जारी करने पर पदस्थापना और वेतन संबंधी प्रशासनिक समस्याएं सामने आ सकती हैं, हालांकि मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि इन चुनौतियों का समाधान निकालना संबंधित विभागों की जिम्मेदारी है और तय समय-सीमा के भीतर आदेश जारी किए जाने चाहिए.

निर्देश के बाद विभागों में बढ़ी हलचल

मुख्यमंत्री की सख्त समय-सीमा के बाद विभिन्न विभागों में आपात बैठकें शुरू हो गईं. लंबित तबादला प्रकरणों का तेजी से निपटारा करने के साथ उन कारणों की रिपोर्ट भी तैयार की जा रही है, जिनकी वजह से अब तक आदेश जारी नहीं हो सके थे. यह जानकारी मुख्यमंत्री सचिवालय को भेजी जा रही है.

घोषणाओं के रोडमैप पर भी रहेगा फोकस

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद अब विभागों के सामने जिलों में की गई घोषणाओं का विस्तृत रोडमैप तैयार करने की भी चुनौती है. अधिकारियों का कहना है कि वित्तीय स्वीकृति, कानूनी प्रक्रियाएं और अन्य प्रशासनिक औपचारिकताओं के बीच निर्धारित समय में कार्ययोजना तैयार करने की कोशिश की जा रही है. सरकार ने संकेत दिए हैं कि सभी लंबित मामलों की अब नियमित निगरानी की जाएगी.

यह भी पढ़ें : Sidhi News: कुसमी में 20 करोड़ के CM Rise स्कूल निर्माण पर उठे सवाल, बिना सेफ्टी उपकरण काम करते मिले मजदूर

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें