MP News: बाल अपहरण के मामलों में मध्य प्रदेश देश में दूसरे नंबर पर, 5 साल में 64% बढ़े केस

MP News: बाल अपहरण के मामलों में मध्य प्रदेश देश में दूसरे नंबर पर, 5 साल में 64% बढ़े केस

MP News: बाल अपहरण के मामलों में मध्य प्रदेश देश में दूसरे नंबर पर, 5 साल में 64% बढ़े केस

MP News: मध्य प्रदेश में बाल अपहरण और व्यपहरण के मामलों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई है. लोकसभा में गृह मंत्रालय द्वारा पेश किए गए आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2024 में प्रदेश में 11,594 मामले दर्ज हुए हैं. इस आंकड़े के साथ मध्य प्रदेश देश में महाराष्ट्र के बाद दूसरे स्थान पर है.

बचपन पर खतरा : देश में हर छठा बाल अपहरण मध्य प्रदेश में, पांच साल में 64 प्रतिशत बढ़े मामले

पांच साल में बढ़े 64 प्रतिशत मामले

आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2020 में मध्य प्रदेश में बाल अपहरण के 7,058 मामले दर्ज हुए थे. वहीं 2024 में यह संख्या बढ़कर 11,594 तक पहुंच गई. यानी पांच वर्षों में मामलों में करीब 64 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. देशभर में 2024 में कुल 75,108 बाल अपहरण के मामले दर्ज किए गए, जिसमें मध्य प्रदेश की हिस्सेदारी 15 प्रतिशत से ज्यादा रही.

बरामदगी के आंकड़ों में राहत

रिपोर्ट में एक सकारात्मक पहलू भी सामने आया है. वर्ष 2024 में प्रदेश में 11,669 बाल पीड़ित दर्ज किए गए, जबकि 11,652 बच्चों को बरामद किया गया. इसमें पिछले वर्षों में लापता होकर बाद में मिले बच्चों के आंकड़े भी शामिल हैं. इससे बच्चों की तलाश और बचाव व्यवस्था में सुधार के संकेत मिलते हैं.

तकनीक से बच्चों की तलाश में मदद

बच्चों की सुरक्षा और तलाश के लिए सरकार ने कई डिजिटल माध्यमों को मजबूत किया है. ट्रैक चाइल्ड पोर्टल को मिशन वात्सल्य से जोड़ा गया है. इसके अलावा खोया-पाया मॉड्यूल, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, इमरजेंसी नंबर 112 और रेलवे के विशेष अभियानों के जरिए बच्चों को सुरक्षित वापस लाने का प्रयास किया जा रहा है.

हाल के मामलों ने बढ़ाई चिंता

प्रदेश में हाल के दिनों में भी बाल अपहरण के कई मामले सामने आए हैं. इंदौर में पुलिस ने नाबालिग लड़कियों के अपहरण और जबरन शादी कराने वाले गिरोह का खुलासा किया, जबकि ग्वालियर में ट्रेन से अगवा 18 माह की बच्ची को 24 घंटे के अंदर सकुशल बरामद किया गया. आंकड़े बताते हैं कि चुनौती बड़ी है, लेकिन बचाव और कार्रवाई के प्रयास भी लगातार जारी हैं.

यह भी पढ़ें : MP News: मुरैना के स्कूल में मिड-डे मील व्यवस्था पर आरोप, कलेक्टर से जांच की मांग

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें