MP News: मध्यप्रदेश में बढ़ेगी हवाई कनेक्टिविटी, 10 एयरस्ट्रिप्स में से 5 को एयरपोर्ट बनाने की मंजूरी

MP News: मध्यप्रदेश में बढ़ेगी हवाई कनेक्टिविटी, 10 एयरस्ट्रिप्स में से 5 को एयरपोर्ट बनाने की मंजूरी

MP News: मध्यप्रदेश में बढ़ेगी हवाई कनेक्टिविटी, 10 एयरस्ट्रिप्स में से 5 को एयरपोर्ट बनाने की मंजूरी

MP News: मध्यप्रदेश में हवाई सेवाओं का विस्तार करने की दिशा में केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. प्रदेश की 10 प्रस्तावित एयरस्ट्रिप्स में से पहले चरण में 5 को एयरपोर्ट के रूप में विकसित करने की मंजूरी दी गई है. इनमें सिंगरौली को प्राथमिकता दी गई है. केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजारापु राममोहन नायडू ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ हुई समीक्षा बैठक में इसकी जानकारी दी. राज्य सरकार ने सिंगरौली, सागर, नीमच, छिंदवाड़ा, मंडला, खंडवा, रतलाम, मंदसौर, उमरिया और शहडोल में एयरपोर्ट विकसित करने का प्रस्ताव रखा है.

mp news

2036 तक बढ़ी उड़ान योजना

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार इन एयरस्ट्रिप्स को एयरपोर्ट में बदलने के लिए हरसंभव सहयोग करेगी. उन्होंने बताया कि उड़ान योजना को वर्ष 2036 तक बढ़ाया गया है और इसके तहत देशभर में 100 नए एयरपोर्ट विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है. मुख्यमंत्री ने बैठक में बताया कि मध्यप्रदेश में फिलहाल 8 एयरपोर्ट संचालित हैं, जबकि उज्जैन और शिवपुरी में नए एयरपोर्ट की परियोजनाओं पर काम चल रहा है.

सिंहस्थ 2028 के लिए उज्जैन एयरपोर्ट पर फोकस

सिंहस्थ 2028 को देखते हुए उज्जैन एयरपोर्ट को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है. केंद्र ने एयरपोर्ट अथॉरिटी और राज्य विमानन विभाग को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं. उज्जैन एयरपोर्ट के लिए जरूरी पर्यावरणीय मंजूरियां 10 अक्टूबर 2026 तक हासिल करने का लक्ष्य रखा गया है. एयरपोर्ट शुरू होने से सिंहस्थ के दौरान देश और विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को हवाई कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद है.

शिवपुरी में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट की तैयारी

शिवपुरी में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के लिए नई साइट जल्द तय करने के निर्देश दिए गए हैं. राज्य में हवाई सेवाओं के साथ हेली पर्यटन, पीएम श्री वायु पर्यटन और एयर एम्बुलेंस जैसी सुविधाओं को भी बढ़ाया जा रहा है. विभाग के अनुसार, एयर एम्बुलेंस सेवा के जरिए अब तक 170 से अधिक गंभीर मरीजों को अस्पताल पहुंचाया गया है. सरकार का लक्ष्य प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों को बेहतर हवाई नेटवर्क से जोड़कर पर्यटन, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों को गति देना है.

यह भी पढ़ें : MP News: रीवा-मऊगंज में शिक्षकों की ई-अटेंडेंस पर कार्रवाई, कम उपस्थिति वालों को मिलेगा नोटिस

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें