Rewa News: रीवा के मुहरवा गांव में मां-बेटी पर टांगी से जानलेवा हमला, पुरानी रंजिश में वारदात

Rewa News: रीवा के मुहरवा गांव में मां-बेटी पर टांगी से जानलेवा हमला, पुरानी रंजिश में वारदात

Rewa News: रीवा के मुहरवा गांव में मां-बेटी पर टांगी से जानलेवा हमला, पुरानी रंजिश में वारदात

Rewa News: रीवा जिले के मुहरवा गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक महिला और उसकी बेटी पर टांगी से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं।

अस्पताल में भर्ती

घटना के बाद डायल 112 की मदद से दोनों घायलों को तत्काल रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे की बताई जा रही है।

चोरी के विवाद से शुरू हुई रंजिश

पीड़िता पूनम पाठक के अनुसार, 1 मई को आरोपी अशोक कुशवाहा ने उसके घर से गेहूं चोरी किया था। शिकायत के बाद आरोपी ने एक बोरी गेहूं वापस कर दिया था, लेकिन तभी से वह रंजिश रख रहा था और जान से मारने की धमकी दे रहा था।

जमीन विवाद के दौरान हुआ हमला

बताया जा रहा है कि गुरुवार को आरोपी अपनी जमीन का सीमांकन करा रहा था। इसी दौरान उसने पीड़िता की जमीन पर पत्थर गाड़ने की कोशिश की। विरोध करने पर उसने टांगी से हमला कर दिया, जिसमें मां-बेटी घायल हो गईं, घटना की सूचना पर सेमरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस घायलों के बयान दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें : National News: X पर बैन के बाद फिर लौटी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’, नए नाम से शुरू की वापसी

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें